डेढ़ लाख का ब्याज चुकाना पड़ा भारी तो कर दी जीतन सहनी की हत्या, आरोपी का बड़ा खुलासा बिहार के दरभंगा में मंगलवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई थी।
एसआईटी ने इस मामले को सुलझा दिया।
आरोपी ने पैसों के लेनदेन को लेकर जीतन सहनी को मार डाला।
चर्चित जीतन साहनी हत्याकांड में न्यूज 24 की खबर पर बिहार पुलिस ने मुहर लगा दी।
इस घटना के पीछे लूटपाट नहीं, बल्कि पैसों के लेनदेन का विवाद था।
इस घटना का मुख्य आरोपी काजिम अंसारी है, जिसने स्वीकार कर लिया कि वह ब्याज की रकम चुकाते चुकाते तंग आ गया था।
जमीन गिरवी रखकर डेढ़ लाख का कर्ज लिया था, जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची थी।
काजिम अंसारी ने अपने दो साथियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया था।
उसने बताया कि वह हत्या करने के बाद बक्सा तोड़कर अपनी जमीन के कागजात को लेना चाहता था, लेकिन बक्सा का ताला नहीं टूटने पर उसे पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया, ताकि कागज ख़राब हो जाए।
पुलिस ने बक्से से काजिम अंसारी की जमीन के कागजात और सूद के कागजात बरामद कर लिए।
साथ ही उसके वो कपडे भी जिसे घटना के वक्त उसने पहन रखा था।
कौन है काजिम अंसारी काजीम अंसारी (40) घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार का रहने वाला है।
वह कपड़ा का दुकान चलाता था, जो काफी समय से बंद है।
आरोपी वर्तमान में बेरोजगार है।
उसने मृतक से 4 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर 3 किश्त में डेढ़ लाख का लोन लिया था और बदले में अपनी जमीन गिरवी रखी थी।
आरोपी ने अपने बयान में बताया कि वह पैसा चुका पा रहा था।
इस पर काजिम अंसारी अपने साथी मो. सितारे उर्फ छेदी के साथ मृतक से ब्याज की रकम कम करके उधार का हिसाब करने और जमीन वापस करने के लिए बात करने गए थे।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी हो गई थी।
सितारे और मृतक के भतीजे प्रमोद सहनी ने इसकी पुष्टि की।
जानें आरोपी ने क्यों की हत्या?
कोई रास्ता समझ न आने पर काजिम अंसारी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जीतन सहनी से अपने लोन के कागजात जबरदस्ती छिनने की योजना बनाई।
घटना की रात में काजिम ने 10 से 11 बजे के बीच मृतक के घर के सामने वाली गली में रेकी की।
उसकी रेकी पास में लगे CCTV फुटेज में कैद हो गई।
जब लोग रात 11 बजे के बाद मृतक के घर से चले गए तो रात लगभग 1.30 बजे काजिम और उसके साथियों ने घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया।
दरवाजा में अंदर का लॉक नहीं है।
जमीन के कागजात नहीं देने पर मार डाला घर में घुसने के बाद आरोपियों ने जीतन सहनी को जगाकर डरा धमका कर अपनी जमीन और लोन के कागजात मांगे, लेकिन उसने उल्टा गाली देना शुरू कर दिया।
इस पर काजिम ने गुस्से में आकर मृतक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया।
आरोपी के साथी मृतक के हाथ पैर पकड़ कर रखे थे।
हत्या करने के बाद आरोपियों ने कागजात वाली अलमारी की चाबी ढूंढने की कोशिश की, ताकि जमीन के दस्तावेज वापस ले सकें, लेकिन चाबी नहीं मिली।
जानें क्यों बंद अलमारी को पानी में फेंका?
इस पर हत्यारों ने बंद अलमारी को पानी में फेंकने का फैसला लिया, ताकि सभी कागज गलकर नष्ट हो जाए।
सभी लोग ने मिलकर लकड़ी की अलमारी को घर के पीछे स्थित छोटे से तालाब में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने काजिम अंसारी के खून से लगे कपड़े को उसके घर से जब्त किया।
कपड़े धो दिए गए थे, फिर भी इन पर FSL की टीम को ब्लड के निशान मिले हैं।
काजिम के नाखून से भी FSL की जांच में ब्लड के अवशेष मिले हैं।
काजिम अंसारी ने अपने जिन साथियों के नाम बताए हैं, उनके बारे में जांच की जा रही है।
Article Advertisement
Crime
डेढ़ लाख का ब्याज चुकाना पड़ा भारी तो कर दी जीतन सहनी की हत्या, आरोपी का बड़ा खुलासा
डेढ़ लाख का ब्याज चुकाना पड़ा भारी तो कर दी जीतन सहनी की हत्या, आरोपी का बड़ा खुलासा बिहार के दरभंगा में मंगलवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई थी। एसआईटी ने इस मामले को सुलझा दिया। आरोपी ने पैसों के लेनदेन को लेकर जीतन सहनी को मार डाला। चर्चित जीतन साहनी हत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
