अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

कफ सिरप से मौत के आरोपों के बीच कई कंपनियों की बुखार की दवा भी टेस्ट में फेल, खाने से पहले देख लें नाम

कफ सिरप से मौत के आरोपों के बीच कई कंपनियों की बुखार की दवा भी टेस्ट में फेल, खाने से पहले देख लें नाम भारतीय दवा कंपनी की कफ सिरप पीने से अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत के आरोपों के बीच देश में कुछ और दवा कंपनियों के सैंपल फेल हो गए हैं। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीए

कफ सिरप से मौत के आरोपों के बीच कई कंपनियों की बुखार की दवा भी टेस्ट में फेल, खाने से पहले देख लें नाम

Article Advertisement

कफ सिरप से मौत के आरोपों के बीच कई कंपनियों की बुखार की दवा भी टेस्ट में फेल, खाने से पहले देख लें नाम भारतीय दवा कंपनी की कफ सिरप पीने से अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत के आरोपों के बीच देश में कुछ और दवा कंपनियों के सैंपल फेल हो गए हैं।

Article Advertisement

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) की ओर से पिछले महीने जारी रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 45 दवाओं के सैंपल की गुणवत्ता खराब पाई गई। फेल हुए सैंपल में से 13 हिमाचल प्रदेश स्थित मैन्युफैक्टरिंग यूनिट्स से हैं। जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं उनमें पेरासिटामोल भी शामिल हैं, जिनका उपभोग बहुत ज्यादा है और सामान्य है। 'द ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मई में असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी, नई दिल्ली ने ग्लेनमार्क फार्माशूटिकल्स लिमिटेड के खिलाफ जांच शुरू की थी और इसकी एक दवा Telmisartan (ब्लड प्रेशर में इस्तेमाल) को ड्रग्स एंड कॉसमेटिक ऐक्ट 140 की धारा 17B (E) के तहत 'संदेहास्पद' बताया। मोहाली स्थित दवा कंपनी के Ofloxacin और Ornidazole एंटीबायोटिक का सैंपल भी परीक्षण में खरा नहीं उतरा चंडीगढ़ स्थित दवा कंपनी में निर्मित एंटीबायोटिक Gentamicin injection बेक्टोरियल एंडोटोक्सिन्स और स्टरिलिटी टेस्ट पास नहीं कर पाया। हाल ही में हिमाचल में काला एमबी की निक्सी लेबोरेटरीज जांच के दायरे में आई थी क्योंकि इसकी एक दवा anaesthesia Propofol गुणवत्ता जांच में फेल हो गई थी। सैंपल को चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर में पांच मरीजों की मौत के बाद इमर्जेंसी वार्ड से एकत्रित किया गया था। इन सभी मरीजों को सर्जरी से पहले बेहोशी की यह दवा दी गई थी। हिमाचल की दवा कंपनी को इस बैच की सभी दवा को वापस लेने को कहा गया। रिपोर्ट के मुताबिक इन दवाओं के सैंपल टेस्ट में फेल Methycobalamin, Alpha Lipoic acid - USV Pvt Ltd. Baddi Paracetamol Tablets - T&G Medicare, Baddi Paracetamol Tablets- Alco Formulation, Faridabad Paracetamol Tablets- ANG Lifesciences, Solan Chlordiazepoxide- Wockhardt, Nalagarh Amoxicillin-Potassium Clavulanate- Mediwell Bioteh solan Vitamin D3 Chewable tablets- Maxtar Biogenics, Nalagarh Ofloxacin and Ornidazole tablets - Amkon Pharmaceuticals, Mohali Lvermectin dispersible Tablets- Plena Remedies, Baddi Itraconazole Capsules- Theon Pharmaceuticals, Baddi Gentamicin Injection- BM Pharmaceuticals, Chandigharh Mefenamic acid tablets- Navkar Lifesciences, Baddi Aluminium hydroxide- Biogenetic Drugs Pvt Ltd. Baddi

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read