अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

जयपुर, 25 मार्च कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से लाए गए 277 लोगों का समूह बुधवार को तड़के राजस्थान के जोधपुर हवाईअड्डा पहुंचा।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरान से लाए गए लोगों में अधिकतर तीर्थयात्री हैं। उन्होंने बताया कि ईरान से इन लोगों के यहां पहुंचने के बाद उनकी प्रारंभिक जांच की गई जिसके बाद उन्हें जोधपुर सैन्य स्टेशन में स्थापित ‘आर्मी वेलनेस फेसिलिटी’ ले जाया गया। ईरान कोरोना वायरस के घातक संक्रमण से बु

जयपुर, 25 मार्च कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से लाए गए 277 लोगों का समूह बुधवार को तड़के राजस्थान के जोधपुर हवाईअड्डा पहुंचा।

Article Advertisement

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरान से लाए गए लोगों में अधिकतर तीर्थयात्री हैं। उन्होंने बताया कि ईरान से इन लोगों के यहां पहुंचने के बाद उनकी प्रारंभिक जांच की गई जिसके बाद उन्हें जोधपुर सैन्य स्टेशन में स्थापित ‘आर्मी वेलनेस फेसिलिटी’ ले जाया गया।

Article Advertisement

ईरान कोरोना वायरस के घातक संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सेना ने राजस्थान राज्य चिकित्सकीय प्राधिकारियों और नागरिक प्रशासन के समन्वय से पर्याप्त चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक प्रबंध किए हैं ताकि ईरान से लाए गए लोगों को यहां रहने में कोई दिक्कत न हो और उन्हें रोग से लड़ने के लिए चिकित्सकीय मदद दी जा सके। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से लाए गए 273 लोग तीर्थयात्री हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों में 149 महिलाएं और लड़कियां हैं। प्रवक्ता ने बताया कि ‘आर्मी वेलनेस फेसिलिटी’ में सेना के चिकित्सकों की एक समर्पित टीम है जो ईरान से लाए गए लोगों के यहां रहने के दौरान उनके स्वास्थ्य संबंधी पैमानों पर लगातार नजर रखेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read