अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Border News

बिहार नेपाल बार्डर के जोगबनी रेलवे स्टेशन से पूर्णियां के रास्ते राजधानी पटना जंक्शन तक वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी।

सालों से पूर्णियां के लोग राजधानी पटना तक ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं। एक इंटरसिटी या द्रुत गति ट्रेन की मांग कर रहे हैं। अभी पटना तक जाने में आठ घंटे का वक्त लग रहा है। नये साल में अब यह सपना साकार होनेवाला है। रेलवे कनेक्टिविटी के मामले में पिछड़े इलाके में जिस वंदे भारत ट्रेन के चलने की लोगों न

बिहार नेपाल बार्डर के जोगबनी रेलवे स्टेशन से पूर्णियां के रास्ते राजधानी पटना जंक्शन तक वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी।

Article Advertisement

सालों से पूर्णियां के लोग राजधानी पटना तक ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं। एक इंटरसिटी या द्रुत गति ट्रेन की मांग कर रहे हैं। अभी पटना तक जाने में आठ घंटे का वक्त लग रहा है। नये साल में अब यह सपना साकार होनेवाला है। रेलवे कनेक्टिविटी के मामले में पिछड़े इलाके में जिस वंदे भारत ट्रेन के चलने की लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी उस ट्रेन की सेवा शुरू होगी। अभी यह ट्रेन काफी सुर्खियां बटोर रहा है। देश में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस की नये साल में पूर्णियां और कटिहार वासियों को सौगात मिलने वाली है। माडर्न टेक्नोलॉजी से युक्त इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजा, पॉवर बैकअप, सीसीटीवी कैमरा के साथ जीपीएस आधारित सूचना व्यवस्था भी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेलमंडल के बिहार नेपाल बार्डर के जोगबनी रेलवे स्टेशन से पूर्णियां के रास्ते राजधानी पटना जंक्शन तक वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी। पूर्णियां से पटना के बीच 400 किलोमीटर की दूरी महज 4 घंटे 30 मिनट में पूरी होगी। पटना से कटिहार सवा चार घंटे और जोगबनी तक जाने में साढ़े पांच घंटा लगेगा। एसी चेयर कार के लिए 1100 रूपये अदा करना होगा। इसमें कैटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कटिहार रेलमंडल में किस रफ्तार के साथ ट्रेन चलेगी यह फाइनल होना बांकी है। इतना तय है कि राजधानी की रफ्तार से तेज होगी। रेलवे ट्रैक पर 180 की द्रुत गति की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन का सपना साकार होने वाला है। देश की यह आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। कटिहार रेलमंडल के तहत एक अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी और गुवाहाटी के बीच चलने की संभावना है। आने वाले मार्च महीने तक ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी। इसको लेकर बीते 23 दिसंबर को लेकर कटिहार जोगबनी रेलखंड के बीच जलालगढ़ और कटिहार के बीच 110 किलोमीटर की रफ्तार का स्पीड ट्रायल भी किया था। कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम विजय चौधरी ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने की बात हुई है। इसके लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों ने पूर्व में बैठक भी किया था। जबतक रेलवे बोर्ड की हरी झंडी नहीं मिलती है तबतक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read