पटना में कुरियर कंपनी के ठिकाने पर छापा, 28 किलो से ज्यादा सोना जब्त; करोड़ों में कीमत बिहार की राजधानी पटना में एक कुरियर कंपनी के यहां छापेमारी में करोड़ों का सोना बरामद हुआ है।
डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की स्पेशल टीम ने दीदारगंज इलाके में स्थित एक कुरियर कंपनी के ठिकाने से 28 .57 किलोग्राम सोना जब्त किया।
Business
पटना में कुरियर कंपनी के ठिकाने पर छापा, 28 किलो से ज्यादा सोना जब्त; करोड़ों में कीमत
पटना में कुरियर कंपनी के ठिकाने पर छापा, 28 किलो से ज्यादा सोना जब्त; करोड़ों में कीमत बिहार की राजधानी पटना में एक कुरियर कंपनी के यहां छापेमारी में करोड़ों का सोना बरामद हुआ है। डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की स्पेशल टीम ने दीदारगंज इलाके में स्थित एक कुरियर कंपनी के ठिकाने से 28 .

Article Advertisement
Article Advertisement
यह सोना कुरियर के माध्यम से कार्टन में अच्छे से पैक करके मुंबई जा रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान सेफेक्स कुरियर कंपनी के दफ्तर और गोदाम में छापेमारी करके पैकेटों को जब्त किया गया।
इनमें 180 की संख्या में सोने के बिस्किट रखे पाए गए हैं।
इनका बाजार मूल्य करीब 14 करोड़ 50 लाख रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है।
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि गोल्ड भेजने वाले का पता गुवाहाटी का है और प्राप्त करने वाले का पता मुंबई का, लेकिन दोनों एड्रेस फर्जी पाए गए हैं।
यह बात भी सामने आई है कि इस सोना को तस्करी करके म्यांमार से अरुणाचल प्रदेश होते हुए भारत लाया गया था।
इसके बाद इस खेप को गुवाहाटी और फिर वहां से पटना के रास्ते मुंबई तक पहुंचाने की तैयारी थी।
मगर patna में ही इसे जब्त कर लिया गया।
मुंबई में किसके पास यह खेप जानी थी, इसकी पड़ताल की जा रही है।
बता दें कि डीआरआई ने पूरे देश में ऑपरेशन गोल्ड रस नाम से अभियान शुरू किया है।
पिछले दो दिनों में पटना के अलावा महाराष्ट्र के भिवंडी में 19. 93 किलोग्राम और हरियाणा के मानेसर में 16.96 किलोग्राम सोने की तस्करी वाली खेप को पकड़ा है।
ये सोना बिस्किट के रूप में है।
तीनों जगहों से कुल 394 सोने के बिस्किट पकड़े गए हैं, जिनका वजन करीब 65.46 किलोग्राम है।
इनका बाजार मूल्य 33. 40 करोड़ रुपये आंका जा रहा है।
डीआरआई के अधिकारी तस्करी से जुड़े इस पूरे रैकेट की सघन जांच में जुट गए हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
