अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

केजरीवाल ने केन्द्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा

नयी दिल्ली, 17 नवम्बर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं। साथ ही शादी समारोह में 200 लोगों के शिरकत करने के आदेश को वापस लेने का भी अनुरोध किया है। केजरीवाल ने मीडिया को ऑ

केजरीवाल ने केन्द्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा

Article Advertisement

नयी दिल्ली, 17 नवम्बर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं। साथ ही शादी समारोह में 200 लोगों के शिरकत करने के आदेश को वापस लेने का भी अनुरोध किया है।

Article Advertisement

केजरीवाल ने मीडिया को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने उप राज्यपाल को शादी समारोह में 200 की बजाय अब केवल 50 लोगों को ही शिरकत करने की अनुमति देने के संबंध में एक प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, केन्द्र और सभी एजेंसियां राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रति करने के लिए ‘‘दोगुना प्रयास’’ कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम केन्द्र सरकार को दिल्ली सरकार को बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार देने के लिए एक प्रस्ताव भेज रहे हैं, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं। ’’ केजरीवाल ने केन्द्र सरकार का इस ‘‘ बेहद मुश्किल समय ’’ में दिल्ली के लोगों की मदद करने के लिए शुक्रिया भी अदा किया और दिल्लीवासियों से हाथ जोड़कर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन का अनुरोध किया। दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। बुधवार को यहां आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। वहीं, बृहस्पतिवार को बीते पांच महीने में पहली बार सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read