भारत का पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनना कोई साधारण उपलब्धि नहीं: मोदी सूरत, आठ सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत का दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है और इस पर हर भारतीय को गर्व है।
प्रधानमंत्री ने गुजरात में सूरत के ओलपाड इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत हाल में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
इस उपलब्धि ने हमें इस अमृत काल में और अधिक मेहनत करने तथा बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का भरोसा दिया है।
यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हर भारतीय इस उपलब्धि पर गौरव का अनुभव कर रहा है।
हमें इस उत्साह को आगे भी बनाए रखने की जरूरत है।’’ इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी मौजूद थे।
इसके अलावा एक व्यापक चिकित्सा शिविर भी उनके लिए आयोजित किया गया था।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की।
उन्होंने सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए गुजरात सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार होने का लाभ लोगों को मिल रहा है।
मोदी ने केंद्र की तरफ से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पिछले आठ साल के दौरान सरकार द्वारा गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए गए हैं।
इनमें से लगभग 10 लाख घर अकेले गुजरात में ही बनाए गए हैं।’’ इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने गुजरात में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि इस राज्य में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पतालों का एक मजबूत ढांचा खड़ा किया जा चुका है।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो दशकों में यहां मेडिकल कॉलेज की संख्या 11 से बढ़कर 31 हो चुकी है।
एक एम्स अस्पताल (राजकोट में) बन रहा है और कई नए मेडिकल कॉलेज भी प्रस्तावित हैं।’’ गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
प्रधानमंत्री के गृह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार लगभग ढाई दशक से है।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन गुजरात के राज्यमंत्री (कृषि, ऊर्जा एवं पेट्रोरसायन) मुकेश पटेल ने किया था जो ओलपाड से विधायक भी हैं।
Article Advertisement
Education
भारत का पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनना कोई साधारण उपलब्धि नहीं: मोदी
भारत का पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनना कोई साधारण उपलब्धि नहीं: मोदी सूरत, आठ सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत का दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है और इस पर हर भारतीय को गर्व है। प्रधानमंत्री ने गुजरात में सूरत के ओलपाड इलाके में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
