अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरबिहार में सरकारी अस्पताल कागज पर सुपर स्पेशलिटी! 75 की जगह 45 तरह के ही ऑपरेशन, निशांत ने बुलाई मीटिंग‘BJP छोड़िए और RJD के साथ सरकार बनाइए’, UCC घमासान के बीच नीतीश कुमार को भाई वीरेंद्र का खुला ऑफरभारत-नेपाल बॉर्डर की कुख्यात तस्कर 'चाची' गिरफ्तार, किराना की दुकान से चलाती थी जाली नोट का काला कारोबारबिहार विधान परिषद LDC/DEO फाइनल रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड'पहले ड्राफ्ट देखेंगे, फिर अमित शाह से होगी बात', समान नागरिक संहिता कानून पर JDU का रुख क्लियरRJD MLA भाई वीरेंद्र की नीतीश कुमार को भाजपा का साथ छोड़ने की सलाह, बोले- नागपुर के इशारे पर चल रही सरकारबिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए 'बोट एंबुलेंस' लॉन्च, आपके दरवाजे पर ही सूई-दवाई का इंतजामहजार बर्क गिरे, लाख आंधियां उट्ठें.. बिहार में बाढ़ के बीच 'नाव वाली पाठशाला' में मुस्तकबिल लिख रहे बच्चेबिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सम्राट सरकार ने खोला खजाना, 8 लाख 27 हजार परिवारों को भेजे 7-7 हजार, कहा- छू...बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरबिहार में सरकारी अस्पताल कागज पर सुपर स्पेशलिटी! 75 की जगह 45 तरह के ही ऑपरेशन, निशांत ने बुलाई मीटिंग‘BJP छोड़िए और RJD के साथ सरकार बनाइए’, UCC घमासान के बीच नीतीश कुमार को भाई वीरेंद्र का खुला ऑफरभारत-नेपाल बॉर्डर की कुख्यात तस्कर 'चाची' गिरफ्तार, किराना की दुकान से चलाती थी जाली नोट का काला कारोबारबिहार विधान परिषद LDC/DEO फाइनल रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड'पहले ड्राफ्ट देखेंगे, फिर अमित शाह से होगी बात', समान नागरिक संहिता कानून पर JDU का रुख क्लियरRJD MLA भाई वीरेंद्र की नीतीश कुमार को भाजपा का साथ छोड़ने की सलाह, बोले- नागपुर के इशारे पर चल रही सरकारबिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए 'बोट एंबुलेंस' लॉन्च, आपके दरवाजे पर ही सूई-दवाई का इंतजामहजार बर्क गिरे, लाख आंधियां उट्ठें.. बिहार में बाढ़ के बीच 'नाव वाली पाठशाला' में मुस्तकबिल लिख रहे बच्चेबिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सम्राट सरकार ने खोला खजाना, 8 लाख 27 हजार परिवारों को भेजे 7-7 हजार, कहा- छू...

Article Advertisement

Crime

पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा के पिता का चौंकाने वाला बयान

पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा के पिता का चौंकाने वाला बयान हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके पिता हरीश मल्होत्रा ने बेटी को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच जारी है। हरियाणा के हिसार

पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा के पिता का चौंकाने वाला बयान

Article Advertisement

पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा के पिता का चौंकाने वाला बयान हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके पिता हरीश मल्होत्रा ने बेटी को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच जारी है। हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं। हरीश मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। क्या पता पुलिस वाले सच बोल रहे हैं या झूठ। अगर मेरी बेटी पाकिस्तान गई होगी, तो जरूर भारत सरकार की ओर से पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जारी किए गए होंगे। बिना परमिशन के कोई पाकिस्तान नहीं जा सकता। मेरी बेटी गलत नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लग रहा है कि मेरी बेटी को फंसाया जा रहा है। पुलिस ही उसे फंसा रही है और उस पर झूठे आरोप लगा रही है। मुझे नहीं लगता कि वह भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए काम कर सकती है। मेरी नजर में वह निर्दोष है और उसे इंसाफ मिलना चाहिए।" हरियाणा पुलिस का दावा है कि ज्योति को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा जासूसी के लिए तैयार किया जा रहा था। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण थे। इसी दौरान ज्योति पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी। पुलिस ने बताया कि ज्योति के पास सीधे तौर पर सैन्य से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी नहीं थी, लेकिन वह खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में जरूर थी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) शेष पॉल वैद्य ने इस मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, "क्या यह महज एक संयोग है कि पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी दानिश द्वारा हनी ट्रैप की शिकार हुई ज्योति जनवरी 2025 में पहलगाम गई थी? रिपोर्ट्स के अनुसार, वह आईएसआई हैंडलर्स को संवेदनशील जानकारी दे रही थी।"

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read