अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

कहरा के अंचलाधिकारी नारायण बैठा निलंबित

कहरा के अंचलाधिकारी नारायण बैठा निलंबित कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में कहरा के अंचलाधिकारी नारायण बैठा को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ता कुमारी तोसी को अंचलाधिकारी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक कहरा अंचल में दाखिल खारिज आवेदनों के निष्पादन में शिथिलता , लोक सेवा अ

कहरा के अंचलाधिकारी नारायण बैठा निलंबित

Article Advertisement

कहरा के अंचलाधिकारी नारायण बैठा निलंबित कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में कहरा के अंचलाधिकारी नारायण बैठा को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ता कुमारी तोसी को अंचलाधिकारी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक कहरा अंचल में दाखिल खारिज आवेदनों के निष्पादन में शिथिलता , लोक सेवा अधिकार का उल्लंघन, एनएच 107 निर्माण हेतु अधिग्रहित किए गये जमीन के रैयतों को मुआवजा भुगतान नही करने, अतिक्रमण मुक्ति अभियान में लापरवाही बरतने सहित वरीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाते सीओ नारायण बैठा पर प्रपत्र क गठित किया गया था।

Article Advertisement

इनके विरुद्ध डीएम डा. शैलजा शर्मा द्वारा राज्य मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी गई थी। इसी के आलोक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पटना द्वारा इन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पूर्णिया डीएम कार्यालय निर्धारित किया गया है। राज्य मुख्यालय से निलंबन की सूचना आने के बाद डीएम ने मंगलवार को संबंधित पत्र जारी कर जिला मुख्यालय में ट्रेनिंग कर रही परीक्ष्यमान एसडीएम कुमारी तोसी को कहरा सीओ का पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read