अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

कलश यात्रा से शुरू हुआ भागवत कथा का आयोजन

कलश यात्रा से शुरू हुआ भागवत कथा का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत स्थित यज्ञ स्थल पीपी उच्च विद्यालय भौवा ड्योढ़ी से रविवार को सर्वधर्म समन्वय सनातन भागवत परिवार के द्वारा नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि वृंदावन के कथा वाच

कलश यात्रा से शुरू हुआ भागवत कथा का आयोजन

Article Advertisement

कलश यात्रा से शुरू हुआ भागवत कथा का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत स्थित यज्ञ स्थल पीपी उच्च विद्यालय भौवा ड्योढ़ी से रविवार को सर्वधर्म समन्वय सनातन भागवत परिवार के द्वारा नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई।

Article Advertisement

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि वृंदावन के कथा वाचक संत व्यास रंजन दास जी महाराज की अमृतवाणी से देवी भागवत, राम कथा, शिव कथा का वाचन किया जाएगा। इस कथा वाचन के प्रारंभ में संत की उपस्थिति में 151 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं को शामिल कर यह कलश यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा ग्रामीण मार्गों का परिभ्रमण करते हुए कारी कोसी कांप घाट तट पर पहुंचकर जल भरने के बाद यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। यह कार्यक्रम नाथपुर, कांप, बलिया, कंकला, फूलवरिया, भौवा ड्योढ़ी, नवटोलिया, लक्ष्मिनीयां, मोहनपुर और मालपुर ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कथावाचन कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से रात के 9 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान भक्तों के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read