मंदिर में गए कन्हैया तो युवाओं ने पूरे प्रांगण को गंगाजल से धोया, कहा- 'देशद्रोह का दाग धुला नहीं है अबतक' - KANHAIYA KUMAR कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का बिहार में विरोध शुरू हो गया है. वह जिस मंदिर में गए थे, उसको गंगाजल से धोया गया है. सहरसा: कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार में 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा पर निकले हुए हैं. वह लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर पलायन और नौकरी को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. उनको लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है लेकिन अब उनका विरोध भी शुरू हो गया है. मंगलवार को वह सहरसा में जिस मंदिर में गए थे, उस मंदिर प्रांगन को बुधवार को स्थानीय युवाओं ने गंगाजल से धोया है. यात्रा पर निकले कन्हैया का विरोध शुरू: असल में मंगलवार को सहरसा के वनगांव के भगवती स्थान स्थित दुर्गा मंदिर में कन्हैया कुमार का कार्यक्रम हुआ था. जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. उनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे लेकिन उनके जाते ही स्थानीय युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया. कन्हैया के जाने के बाद मंदिर को गंगाजल से धोया: बुधवार को स्थानीय युवकों ने न केवल भाषण स्थल को गंगाजल से धोया, बल्कि मंदिर प्रांगण को भी धोया. नगर पंचायत वनगांव के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित चौधरी के नेतृत्व में कई स्थानीय युवाओं ने मिलकर मंदिर प्रांगन को धोया. इन युवाओं का कहना है कि कन्हैया कुमार पर पहले देशद्रोह का आरोप लग चुका है. अबतक उनके ऊपर से आरोप हटा भी नहीं है. इसके अलावे वह लगातार देश और धार्मिक मुद्दों को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं. "कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप है. उसने देश विरोधी और हिंदू धर्म के विरोध में कई विवादित बयान दिए हैं. ऐसे में हमें वह मंजूर नहीं है. इसलिए जहां-जहां वह आया था, उन जगहों को गंगाजल से साफ कर शुद्ध कर रहे हैं. आगे भी उसका विरोध जारी रखेंगे."- अमित चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, नगर पंचायत, वनगांव 16 मार्च से बिहार में कन्हैया की यात्रा: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में 'पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा पर निकले हुए हैं. 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भीतिहरवा गांधी आश्रम से इसकी शुरुआत हुई है. इसकी अगुवाई राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कन्हैया कुमार कर रहे हैं. प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत बिहार कांग्रेस के तमाम बड़े चेहरे इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं. एनएसयूआई और आईवीसी के कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी देखी जा रही है.
Article Advertisement
Bihar
मंदिर में गए कन्हैया तो युवाओं ने पूरे प्रांगण को गंगाजल से धोया, कहा- 'देशद्रोह का दाग धुला नहीं है अबतक' - KANHAIYA KUMAR
मंदिर में गए कन्हैया तो युवाओं ने पूरे प्रांगण को गंगाजल से धोया, कहा- 'देशद्रोह का दाग धुला नहीं है अबतक' - KANHAIYA KUMAR कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का बिहार में विरोध शुरू हो गया है. वह जिस मंदिर में गए थे, उसको गंगाजल से धोया गया है. सहरसा: कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार इन दिनों बि
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
