बिहार में अब 'पलटीमार' नहीं, 'लाठीमार' सरकार है": कन्हैया कुमार का नीतीश सरकार पर हमला पटना: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि राज्य में अब 'पलटीमार सरकार' नहीं, बल्कि 'लाठीमार सरकार' चल रही है।
उनका यह बयान हाल ही में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की पृष्ठभूमि में आया है।
कन्हैया ने कहा, “बिहार में जहां नौकरियों की बहार होनी चाहिए, वहां लाठियों की बौछार हो रही है।
पटना में बेरोजगार अभ्यर्थियों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई शर्मनाक है।
यह घटना सिर्फ एक अपवाद नहीं, बल्कि एक पैटर्न बन चुकी है।” "डबल इंजन सरकार घमंड में चूर है" कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की कथित ‘फर्जी सरकार’ घमंड में चूर होकर युवाओं की आवाज को कुचल रही है।
उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसकी निष्पक्ष ऑडिट की मांग की।
“हमारी मांग है कि इस लाठीचार्ज की न्यायिक जांच हो और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए,” उन्होंने कहा।
छात्रों की अनदेखी और बेरोजगारी को बताया गंभीर संकट कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार में लगभग 4 लाख सरकारी पद खाली हैं, जिनमें 2 लाख पद अकेले शिक्षा विभाग में हैं।
“छात्र बेहद अमानवीय हालात में रहकर अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जब रोजगार की बात आती है, तो उन्हें सिर्फ धोखा और लाठियां मिलती हैं।” उन्होंने पलायन, शिक्षा और बेरोजगारी को बिहार के सबसे अहम मुद्दों में गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इन सभी मोर्चों पर छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है।
सोशल मीडिया पर भी सरकार पर बरसे कन्हैया कुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के लिए डबल इंजन की फर्जी सरकार जिम्मेदार है।
बिहार के युवाओं को नौकरी चाहिए, लाठी नहीं।
अगर सरकार युवाओं की आवाज नहीं सुनेगी, तो लाठी का जवाब वोट से मिलेगा।” विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह बयान राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दे चुनावी बहस का केंद्र बनते नजर आ रहे हैं।
कन्हैया कुमार ने उठाए ये मुद्दे बिहार में 4 लाख सरकारी पर रिक्त हैं।
बिहार के छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण।
बिहार के विश्वविद्यालयों में अब भी पंचवर्षीय योजना चल रही है।
बिहार में हर बहाली में गड़बड़ी होती है।
देशभर में किसी भी परीक्षा में गड़बड़ी हो, उसका तार बिहार से क्यों जुड़ता है?
बिहार सरकार कोई जिम्मेदारी नहीं ले रही है, लाठीचार्ज के लिए दोषी अफसरों पर कार्रवाई हो।
बीपीएससी का ऑडिट होना बेहद जरूरी है।
Article Advertisement
Education
बिहार में अब 'पलटीमार' नहीं, 'लाठीमार' सरकार है": कन्हैया कुमार का नीतीश सरकार पर हमला
बिहार में अब 'पलटीमार' नहीं, 'लाठीमार' सरकार है": कन्हैया कुमार का नीतीश सरकार पर हमला पटना: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अब 'पलटीमार सरकार' नहीं, बल्कि 'लाठीमार सरकार' चल रही है। उनका यह बयान हाल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
