अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगाBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगा

Article Advertisement

boloindia.in
Education

कानपुर के अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

शहर के स्वरूप नगर इलाके में स्थित एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के एक हिस्से में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। स्वरूप नगर थाना अध्यक्ष अश्वनी पांडे ने ब

कानपुर के अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं
शहर के स्वरूप नगर इलाके में स्थित एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के एक हिस्से में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। स्वरूप नगर थाना अध्यक्ष अश्वनी पांडे ने बताया कि कार्डियोलॉजी अस्पताल के भूतल पर स्थित स्टोर में सुबह करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उन्होंने बताया कि भूतल स्थित वार्डों से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और कुल 175 मरीजों को सुरक्षित वार्ड में ले जाया गया है। पांडे ने कहा कि फिलहाल खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकालने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। पांडे ने कहा कि भूतल क्षेत्र में धुआं भर जाने के कारण पहली मंजिल की स्थिति के आकलन में दिक्कत आ रही है, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी और दमकल विभाग के लोग खिड़कियों के शीशे तोड़कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं अंदर कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कानपुर के पुलिस आयुक्त अमीम अरुण भी मौके पर पहुंचे गए। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से सभी घायलों का समुचित इलाज कराने तथा इस संबंध में तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और इसके साथ ही जाँच के लिए उन्होंने महानिदेशक अग्निशमन सेवा, आयुक्त कानपुर मंडल और प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) की एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है जो तत्काल मौक़े पर जाकर संपूर्ण तथ्यों की जाँच करेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read