अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

कश्मीर में तीन आतंकी हमले, एक नागरिक की मौत

कश्मीर में तीन आतंकी हमले, एक नागरिक की मौत श्रीनगर, दो अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक आम नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने केंद्रीय

कश्मीर में तीन आतंकी हमले, एक नागरिक की मौत

Article Advertisement

कश्मीर में तीन आतंकी हमले, एक नागरिक की मौत श्रीनगर, दो अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक आम नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर को निशाना बनाकर हथगोला से हमला किया। हालांकि, हथगोले के धमाके से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार पहली घटना शाम करीब पांच बजकर 50 मिनट पर तब हुई जब आतंकवादियों ने करण नगर में छत्ताबल निवासी मजीद अहमद को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल अहमद को नजदीकी एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे श्रीनगर के बाटमालू इलाके स्थित एसडी कॉलोनी में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी जिसकी पहचान मोहम्मद शैफी डार के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि डार घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर केपी रोड स्थित सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाकर हथगोला फेंका। उन्होंने बताया, हालांकि, हथगोला का निशाना चूक गया और वह बगल में फटा जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read