शिक्षाविद तथा सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
वह 89 वर्ष की थीं।
रॉय की कानूनी लड़ाई ने सीरियाई ईसाई महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार दिलाया था।
उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कोट्टयम स्थित अपने आवास में सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली।
Education
प्रख्यात शिक्षाविद तथा सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।
शिक्षाविद तथा सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। रॉय की कानूनी लड़ाई ने सीरियाई ईसाई महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार दिलाया था। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कोट्टयम स्थित अपने आवास में सुबह नौ बजकर

Article Advertisement
Article Advertisement
लेखिका और मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय की मां मैरी रॉय कोट्टयम के समीप मशहूर पल्लीकूदम स्कूल की संस्थापक भी हैं।
उनके परिवार ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक पल्लीकूदम में उनके आवास में रखा जाएगा तथा दो सितंबर को सुबह सात बजे से दोपहर तक एमआर ब्लॉक में रखा जाएगा, ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर को किया जाएगा।
रॉय ने 1980 के दशक में उच्चतम न्यायालय में केरल में सीरियाई ईसाई परिवारों की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को समान अधिकार देने की मांग करते हुए कानूनी लड़ाई शुरू की थी।
उच्चतम न्यायालय ने 1986 के दशक में एक ऐतिहासिक फैसले में उनकी याचिका मंजूर कर ली थी।
पूर्व में त्रावणकोर राज्य के 1916 के त्रावणकोर उत्तराधिकार कानून के प्रावधानों को पलटते हुए उच्चतम न्यायालय ने फैसला दिया था कि समुदाय की महिला सदस्यों का भी उनके पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार है।
अपने भाइयों के खिलाफ लड़े मुकदमे में उन्होंने अपने पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार देने की मांग की थी।
इस मामले को भारतीय कानून के इतिहास में ‘‘मैरी रॉय केस’’ के तौर पर जाना जाता है।
कोट्टयम के समीप अयमानम के एक प्रतिष्ठित ईसाई परिवार में 1933 में जन्मीं रॉय ने दिल्ली से स्कूली शिक्षा प्राप्त की तथा बाद में चेन्नई के एक कॉलेज से डिग्री हासिल की।
उन्होंने कोलकाता की एक कंपनी में सचिव के पद पर काम करते हुए राजीब रॉय से शादी की थी।
उन्होंने 1967 में पल्लीकूदम स्कूल की स्थापना की।
मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन तथा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने रॉय के निधन पर शोक जताया।
विजयन ने कहा कि मैरी ने शिक्षा तथा समाज में महिलाओं की भलाई में अहम योगदान दिया।
उन्होंने उन्हें ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया, जिन्होंने महिलाओं के संपत्ति अधिकारों के लिए अपनी कानूनी लड़ाई से इतिहास में एक मुकाम हासिल किया।
रॉय के निधन पर शोक जताते हुए सतीशन ने कहा कि वह महिला अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक थीं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
