सारे कपड़े उतारकर पीटा, थूककर पानी पीने को दिया…केरल में रैगिंग का शिकार हुए छात्र की आपबीती Kerala College Ragging Case: केरल के कॉलेजों में आजकल रैगिंग के मामले बढ़ गए हैं।
पिछले 7 दिन में 3 केस मिल चुके हैं, जिनमें से एक केस के पीड़िता ने आपबीती मीडिया को सुनाई है।
Education
सारे कपड़े उतारकर पीटा, थूककर पानी पीने को दिया…केरल में रैगिंग का शिकार हुए छात्र की आपबीती
सारे कपड़े उतारकर पीटा, थूककर पानी पीने को दिया…केरल में रैगिंग का शिकार हुए छात्र की आपबीती Kerala College Ragging Case: केरल के कॉलेजों में आजकल रैगिंग के मामले बढ़ गए हैं। पिछले 7 दिन में 3 केस मिल चुके हैं, जिनमें से एक केस के पीड़िता ने आपबीती मीडिया को सुनाई है। सीनियर्स द्वारा जूनियर्स को बुर

Article Advertisement
Article Advertisement
सीनियर्स द्वारा जूनियर्स को बुरी तरह टॉर्चर करते हुए रैगिंग की जा रही है।
Kerala College Ragging Case Update: केरल के तिरुवनंतपुरम के करयावत्तोम स्थित सरकारी कॉलेज में एक जूनियर छात्र से रैगिंग मामले में सात छात्रों को निलंबित किया गया है।
पीड़ित छात्र का कहना है कि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
उसने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं।
आपबीती भी सुना दी है, पूरा घटनाक्रम विस्तार से बताया है।
वहीं छात्र के पिता ने बताया कि दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था।
रैगिंग हुई है और उनके बेटे को बुरी तरह पीटा गया, टॉर्चर किया गया।
उसका इलाज चल रहा है और पुलिस को बयान दे दिए हैं।
बता दें कि केरल में पिछले 7 दिन में रैगिंग का तीसरा मामला सामने आया है।
वहीं इन मामलों के पीड़ितों की आपबीती काफी डराने वाली है।
पीड़ित कॉलेज में फर्स्ट ईयर का जैव प्रौद्योगिकी स्ट्रीम का स्टूडेंट है।
कॉलेज प्रिंसिपल की रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस ने केरल रैगिंग निषेध अधिनियम 1998 की धारा 4 लागू कर दी है।
कजाक्कुट्टम पुलिस ने आरोपी छात्रों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
Kerala: Seven students were suspended for allegedly ragging a junior student at The Government College, Karyavattom, in Thiruvananthapuram. The victim student (in pic 1) says, “I have given my statement, and the Police will register an FIR.” Father of the student (in pic 2)… pic.twitter.com/oCiIVIcKHq — ANI (@ANI) February 19, 2025 किसी को बताने पर परिणाम भुगतने की दी धमकी TOI की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी छात्रों के नाम एलन, आनंदन, वेलु, सलमान, श्रवण, परधान और इम्मानुएल हैं।
सभी सातों आरोपी लास्ट ईयर के डिग्री स्टूडेंट्स हैं।
यहां वट्टप्पारा के रहने वाले 19 वर्षीय BSC बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष के छात्र बिंज जोस ने गत 11 फरवरी को रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर BNS की धारा 189(2), दंगा करने के लिए 191(2), घातक हथियार लेकर दंगा करने के लिए 191(3), गलत तरीके से रोकने के लिए 126(2) और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पीड़ित जोस ने पुलिस और टेलीविजन चैनलों को बताया कि उसने हमले के दिन 11 फरवरी को ही पुलिस और कॉलेज अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई थी।
सीनियर स्टूडेंट्स ने मुझ पर उनके निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया।
लाठियों और पत्थरों से हमला किया।
कॉलेज में SFI यूनिट रूम में ले जाया गया और बंद कर दिया गया।
मेरी शर्ट उतार दी गई और मुझे घुटनों के बल बैठा दिया।
मैंने पीने के लिए पानी मांगा तो एक सीनियर छात्र ने आधा गिलास पानी में थूककर दे दिया।
उन्होंने मुझे इसे पीने के लिए मजबूर किया।
सीनियर छात्रों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
इससे पहले हुई 2 घटनाएं कोट्टायम के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में 5 सीनियर स्टूडेंट्स पर रैगिंग के आरोप लगे।
इन्होंने 3 जूनियर स्टूडेंट्स के कपड़े उताकर उनके प्राइवेट पार्ट पर डंबल लटका दिया।
कंपास और नुकीली चीजों से उन पर हमला किया।
जख्मों पर लोशन लगाया और जब पीड़ित दर्द से चिल्लाए तो मुंह में लोशन डाल दिया।
तीनों पीड़ित फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं और तिरुवनंतपुरम के ही रहने वाले हैं।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी स्टूडेंट्स को गिरफ्तार कर लिया था।
दूसरा मामला कन्नूर जिले में एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल का है।
यहां 5 स्टूडेंट्स ने एक जूनियर की रैगिंग की।
12 फरवरी को ऑर्डर न मानने पर पांचों सीनियर्स ने जूनियर से मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड़ दिया।
पीड़ित छात्र 11वीं में पढ़ता है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
