अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

केरल सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में और छूट दी

केरल सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में और छूट दी तिरूवनंतपुरम, 22 जून (भाषा) केरल सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन के नियमों में और छूट देने की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार ने लोगों को कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर के प्रति चेतावनी भी दी । प्रदेश में लॉकडाउन में नयी छूट बृहस्पतिवार से प्रभावी होगी । मुख

केरल सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में और छूट दी

Article Advertisement

केरल सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में और छूट दी तिरूवनंतपुरम, 22 जून (भाषा) केरल सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन के नियमों में और छूट देने की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार ने लोगों को कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर के प्रति चेतावनी भी दी ।

Article Advertisement

प्रदेश में लॉकडाउन में नयी छूट बृहस्पतिवार से प्रभावी होगी । मुख्यमंत्री पी विजयन समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में इसकी जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण का प्रसार अब घट रहा है। नये दिशा निर्देश के अनुसार बैंक में अब मंगलवार और बृहस्पतिवार को भी कामकाज होगा, लेकिन इन दिनों में आम लोग बैंक की शाखाओं में नहीं जा सकेंगे । विजयन ने कहा, 'ए तथा बी श्रेणी के इलाकों में सभी सरकारी संस्थानों एवं बैंकों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ संचालन की अनुमति दी गयी है और सी श्रेणी के शहर में सभी सरकारी संस्थान 25 फीसदी कर्मचारियों की क्षमता के साथ खुलेंगे । उन्होंने कहा कि पूजा स्थल खोले जा सकते हैं लेकिन एक बार में अधिकतम 15 लोगों को अंदर जाने की इजाजत होगी । विजयन ने कहा, 'तमिलनाडु की सीमा से सटे स्थानीय निकाय क्षेत्रों में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी, क्योंकि पड़ोसी राज्य में अभी लॉकडाउन लागू है।" केरल में अभी 277 स्थानीय निकाय हैं और औसत संक्रमण दर यहां आठ फीसदी से कम है । मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन में यह छूट ए एवं बी श्रेणी के स्थानीय निकाय में दी गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्ताहांत पर प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा । उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्रों की कक्षायें एक जुलाई से शुरू होगी क्योकि उनका ​टीकाकरण हो चुका है ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read