अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पति ने अपनी तीन बेटियों और पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, खुद भी लगा ली फांसी

पति ने अपनी तीन बेटियों और पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, खुद भी लगा ली फांसी खगड़िया से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक पति ने अपने ही परिवार वालों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने पहले अपनी सोती हुई पत्नी की हत्या कर दी और फिर छत पर सो रही तीन बेटियों को भी मारा डाला. &nbs

पति ने अपनी तीन बेटियों और पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, खुद भी लगा ली फांसी

Article Advertisement

पति ने अपनी तीन बेटियों और पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, खुद भी लगा ली फांसी खगड़िया से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक पति ने अपने ही परिवार वालों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने पहले अपनी सोती हुई पत्नी की हत्या कर दी और फिर छत पर सो रही तीन बेटियों को भी मारा डाला.   खगड़िया से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक पति ने अपने ही परिवार वालों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने पहले अपनी सोती हुई पत्नी की हत्या कर दी और फिर छत पर सो रही तीन बेटियों को भी मारा डाला. अपने दो बेटों को भी उसने मरना चाहा, लेकिन मौके पाकर किसी तरह वो बच निकले. वहीं, सनकी पति ने सभी की हत्या करने के बाद खुद को भी फांसी लगा ली. जिससे उसकी भी मौत हो गई. एक साथ 5 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. कुल पांच लोगों की हुई मौत घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना इलाके के एकनिया की है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की तेज धार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है, और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. इस तरह से कुल पांच लोगों की मौत हुई है. मामले को लेकर बताया जा रहा है कि घटना तब हुई जब सभी अपने घर और छत पर सोये हुए थे. सनकी पति मुन्ना यादव ने पहले घर में सोई अपनी पत्नी पूजा देवी की हत्या कर दी. जिसके बाद वो छत पर चला गया और छत पर सोई अपनी तीन बेटियों की भी हत्या कर दी. जिसके बाद दो बेटों को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बेटे मौके पाकर भाग निकले.   पति पत्नी के बीच चल रहा था विवाद जिसके बाद मुन्ना यादव ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मरने वालों में मुन्ना यादव (40 साल), पूजा देवी (35), बेटी सुमन कुमारी(17 साल), आंचल कुमार ( 15 साल) और रोशनी कुमारी (13 साल) शामिल है. मामले की सूचना मिलते ही एसपी अमितेश कुमार मौके पर पहुंचे गए और मामले की जांच में जुट गए हैं. FSL की टीम को भी घटनास्थल पर भागलपुर से बुलाया गया है. हालांकि एसपी ने घटना के वजहों का खुलासा नहीं किया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मुन्ना यादव एक हत्या मामले में आरोपी था. पत्नी कोर्ट में आत्म समर्पण करने का उस पर दवाब बना रही थी. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. जिस कारण ये घटना हुई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read