अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

23 लाख के जेवरात और कैश के साथ महिला समेत 3 चोर गिरफ्तार, जानकी एक्सप्रेस में हुई थी चोरी - KHAGARIA GRP

23 लाख के जेवरात और कैश के साथ महिला समेत 3 चोर गिरफ्तार, जानकी एक्सप्रेस में हुई थी चोरी जानकी एक्सप्रेस में हुई चोरी का खुलासा हो गया है. पुलिस ने लाखों के जेवरात और नकदी के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. खगड़िया: बिहार के खगड़िया में रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दो सप्ताह पूर्व जानकी ए

23 लाख के जेवरात और कैश के साथ महिला समेत 3 चोर गिरफ्तार, जानकी एक्सप्रेस में हुई थी चोरी - KHAGARIA GRP

Article Advertisement

23 लाख के जेवरात और कैश के साथ महिला समेत 3 चोर गिरफ्तार, जानकी एक्सप्रेस में हुई थी चोरी जानकी एक्सप्रेस में हुई चोरी का खुलासा हो गया है. पुलिस ने लाखों के जेवरात और नकदी के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. खगड़िया: बिहार के खगड़िया में रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दो सप्ताह पूर्व जानकी एक्सप्रेस से हुई लाखों मूल्य के सोने की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने खगड़िया जिले के झिकटिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 23 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी बरामद किया है. महिला समेत तीन चोर गिरफ्तार: जीआरपी पुलिस का कहना है कि दो सप्ताह पूर्व जानकी एक्सप्रेस से जा रही एक महिला के बैग से 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी हुई थी. जिसको लेकर समस्तीपुर आरपीएफ में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. घटना के बाद सीसीटीवी को खंगाला गया, जिसके बाद एक टीम बनाकर अलग-अलग जगहो पर छापेमारी की गई. इसी दौरान महेशखूंट में स्थित एक घर से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं. क्या बोले रेल डीएसपी?: खगड़िया रेल डीएसपी रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में बताया कि 10 कांडों मे चोरी की ज्वेलरी खरीद-बिक्री के लिए जमाकर रखा गया था. गिरफ्तार अभियुक्त ने ये भी बताया 10 से 12 की संख्या में गैंग बनाकर ट्रेन में सभी लोग चलते हैं. यात्रियों के ट्रॉली बैग को खोलकर उसमें से सामान निकाल लेते हैं और किसी भी स्टेशन पर उतरकर जाते हैं. "जीआरपी पुलिस और आरपीएफ पुलिस के द्वारा महेशखूंट के झिटकिया गांव में स्थित एक घर में छापेमारी की गई. जिसमें 23 लाख से अधिक मूल्य के चोरी के सोना-चांदी के जेवरात बरामद किया गया. इस छापेमारी के दौरान एक महिला समेत लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से ट्रॉली बैग का चैन खोलने वाला 2 औजार और 3 मास्टर चाबी और सोना-चांदी तोलने वाली इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी बरामद हुई है."- रौशन कुमार गुप्ता, रेल डीएसपी  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read