अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

Aryan Khan को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने वाले वीवी सिंह की गई नौकरी, लगे ये आरोप

2021 में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मार आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाली टीम के अधीक्षक विश्व विजय सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. इस मामले में पहले उन्हें निलंबित किया गया था. डिपार्टमेंट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सिंह का सेवा से बर्खास्त करने का आदेश पिछले महीने जा

Aryan Khan को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने वाले वीवी सिंह की गई नौकरी, लगे ये आरोप

Article Advertisement

2021 में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मार आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाली टीम के अधीक्षक विश्व विजय सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. इस मामले में पहले उन्हें निलंबित किया गया था. डिपार्टमेंट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सिंह का सेवा से बर्खास्त करने का आदेश पिछले महीने जारी कर दिया गया था. उनके खिलाफ जांच चल रही थी. इस दौरान जब भ्रष्टाचार के कुछ मामले मिले. इसके बाद वी वी सिंह को नौकरी से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद ये पूरी टीम सुर्खियों में थी. आर्यन के खिलाफ नहीं मिले थे सबूत एनसीबी के तत्कालीन मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की लडरशिप में एक टीम ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर कार्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था. इस दौरान आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था. आर्यन पर ड्रग्स अपने पास रखने और लेने के आरोप लगे थे. आर्यन करीब 22 दिन जेल में रहे थे लेकिन आखिर में सबूत ना मिलने पर आर्यन को क्लीन चिट देकर बाइज्जत रिहा कर दिया गया. आर्यन के साथ-साथ कई स्टार्स से हुई थी पूछताछ जब आर्यन फंसे तो उनके अलावा कई स्टार्स से पूछताछ हुई. इनमें सारा अली खान, अनन्या पांडे, भारती सिंह जैसे नाम शामिल हैं. केस में आर्यन का नाम होने की वजह से यह मामला कुछ ज्यादा ही सुर्खियों रहा था. 22 दिन जेल में बिताना कोई छोटी बात नहीं होती. अगर जांच में कहीं से भी आर्यन के खिलाफ कोई सबूत मिलता तो वह मुसीबत में फंस सकते थे. उन्हें क्लीनचिट मिलने की खबर ने शाहरुख खान के साथ-साथ उनके फैन्स को भी बड़ी राहत दी थी. आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख को भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाने लगा था. हालांकि इस दौरान किंग खान के फैन्स ने उनका साथ दिया और आर्यन की रिहाई के बाद तो जैसे ट्रोलर्स के मुंह पर ताला पड़ गया हो.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read