BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Crime

मुंबई यातायात पुलिस को व्हाट्सऐप पर मिली ‘26/11 जैसे’ हमले की धमकी, जांच शुरू

Published: 21/8/2022, 10:35:33 am173 viewsSeemanchal Live

मुंबई यातायात पुलिस को व्हाट्सऐप पर मिली ‘26/11 जैसे’ हमले की धमकी, जांच शुरू मुंबई, 20 अगस्त (भाषा) मुंबई यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को अपनी हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप नंबर पर कई ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें ‘‘26/11 जैसे’’ हमले किए जाने की धमकी दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंन

मुंबई यातायात पुलिस को व्हाट्सऐप पर मिली ‘26/11 जैसे’ हमले की धमकी, जांच शुरू
मुंबई यातायात पुलिस को व्हाट्सऐप पर मिली ‘26/11 जैसे’ हमले की धमकी, जांच शुरू मुंबई, 20 अगस्त (भाषा) मुंबई यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को अपनी हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप नंबर पर कई ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें ‘‘26/11 जैसे’’ हमले किए जाने की धमकी दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा लगता है कि ये संदेश देश के बाहर के किसी नंबर से भेजे गए हैं। अधिकारी के मुताबिक, ‘‘मध्य मुंबई के वर्ली स्थित नियंत्रण कक्ष से संचालित मुंबई पुलिस की यातायात हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदेश आए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन संदेशों को भेजने वाले ने 26/11 के मुंबई हमले जैसे हमले की धमकी दी है।’’ अधिकारी के अनुसार, शहर की अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 सशस्त्र आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। यह देश में हुए सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read