अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मधेपुरा:- किसान सलाहकारों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

मधेपुरा जिला किसान सलाहकार संघ के द्वारा कृषि सलाहकारों के साथ हो रहे दोहरे रवैये को लेकर रोष व्यक्त किया गया। इस संबंध में उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में भी बिहार किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह

मधेपुरा:- किसान सलाहकारों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

Article Advertisement

मधेपुरा जिला किसान सलाहकार संघ के द्वारा कृषि सलाहकारों के साथ हो रहे दोहरे रवैये को लेकर रोष व्यक्त किया गया। इस संबंध में उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में भी बिहार किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के द्वारा कृषि विभाग (बिहार सरकार) को ज्ञापन सौंपकर किसान सलाहकारों की समस्याओं से अवगत कराया था लेकिन बाबत किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया।

Article Advertisement

आवेदन में मुख्य मांगे थी कि किसान सलाहकार को पूर्णकालिक संविदा कर्मी मानते हुए कृषि समन्वयक की भांति सरकारी सेवक बनाया जाए। साथ ही कहा गया कि जब तक पूर्णकालिक संविदाकर्मी नहीं बनाया जाता तब तक मानदेय के रूप में ₹25,000 का मासिक भुगतान किया जाए एवम कोरोना काल में किसानों के आकस्मिक निधन पर उन्हें 50,00000 का मुआवजा दिया जाए। श्री उमेश कुमार ने बताया कि 16 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक कृषि विभाग के सौतेले व्यवहार के प्रति रोष ज़ाहिर करते हुए काली पट्टी लगाकर कार्य करेगी। उसके उपरांत मांग नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। हड़ताल कि अवधि के दौरान सभी किसान सलाहकार तकनीकी कार्यों से खुद को अलग रखेंगे।।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read