अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बच्चों साथ आयुक्त ने मनायी दिवाली

बच्चों साथ आयुक्त ने मनायी दिवाली आयुक्त के सेथिंल कुमार ने अनाथ बच्चों के संग दिवाली मनाकर बच्चों को हौसलाअफजाई की। शुक्रवार को आयुक्त ने लक्ष्मीनिया चौक स्थित बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित बालक गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बच्चों के सभी तरह की गतिविधि की जानकारी ली एवं संचाल

बच्चों साथ आयुक्त ने मनायी दिवाली

Article Advertisement

बच्चों साथ आयुक्त ने मनायी दिवाली आयुक्त के सेथिंल कुमार ने अनाथ बच्चों के संग दिवाली मनाकर बच्चों को हौसलाअफजाई की। शुक्रवार को आयुक्त ने लक्ष्मीनिया चौक स्थित बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित बालक गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बच्चों के सभी तरह की गतिविधि की जानकारी ली एवं संचालन समिति को कई प्रकार के निर्देश दिये।

Article Advertisement

आयुक्त के बाल गृह पहुंचने पर बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच कुर्सी दौड़, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी विजेताओं के साथ साथ अन्य बच्चों को आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। आयुक्त ने बाल गृह के अनाथ बच्चों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक रहकर उनके गतिविधि को जाना एवं सभी कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने दीपावली के धनतेरस मौके पर बालक गृह को उपहार स्वरूप एलइडी टीवी दिये। इससे पूर्व बाल संरक्षण इकाई सहायक निदेशक भास्कर प्रियदर्शी ने बालक गृह की व्यवस्था एवं आवासीय बच्चों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर आयुक्त के सचिव रामेश्वर पाण्डेय, उपनिदेशक कल्याण वीरेंद्र चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी नागेंद्र पासवान, आईसीडीएस डीपीओ कुमारी रीता सिन्हा, रमन कुमार मिश्र सहित बालक गृह अधीक्षक चंदन कुमार, काउंसलर सुनीति श्रीवास्तव, हाउस फादर सुनील कुमार, हाउस मदर शालिनी प्रिया, शंभू कुमार, रूणा कुमारी, दीपा कुमारी, कृष्णा, जुली कुमारी, सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रणव कुमार सिंह, संजीव कुमार, मो यूसुफ चिश्ती, कुमारी बेन प्रिया सहित अन्य थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read