अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

अपहृत किशोरी का शव बरामद

अपहृत किशोरी का शव बरामद फुलौत पश्चिमी पंचायत के हाहाधार तालाब से सोमवार की अहले सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान फुलौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो निवासी मनोज मेहता की पुत्री रूबी कुमारी (16) के रूप में की गई। मृतका के पिता ने रविवार को गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ अपनी पुत्री का अपहर

अपहृत किशोरी का शव बरामद

Article Advertisement

अपहृत किशोरी का शव बरामद फुलौत पश्चिमी पंचायत के हाहाधार तालाब से सोमवार की अहले सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान फुलौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो निवासी मनोज मेहता की पुत्री रूबी कुमारी (16) के रूप में की गई।

Article Advertisement

मृतका के पिता ने रविवार को गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए फुलौत ओपी से कारवाई की मांग की थी। बताया गया कि छठ पर्व को लेकर रूबी की मां रीता देवी अपने मायके बेलदौर थाना क्षेत्र के सिकराही गांव गयी थी। मां के साथ पिता मनोज मेहता भी गए थे। इसी दौरान शनिवार की देर शाम रूबी अपने घर से गायब हो गई। रूबी की दादी ने घटना की जानकारी उसके माता-पिता को दी तो वे रविवार की अहले सुबह घर पहुंचे। अपने स्तर से रूबी की काफी खोजबीन की। उसका पता नहीं चलने पर गांव के ही पांच लोगों पर रूबी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए फुलौत ओपी में आवेदन देकर कारवाई की मांग की गयी। इस बीच सोमवार की अहले सुबह पुलिस ने फुलौत पश्चिमी पंचायत के हाहाधार तालाब से छात्रा का शव बरामद किया। ओपी अध्यक्ष सुमंत सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। दूसरी ओर युवती का शव बरादम होने के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि इस मामले में लोग खुलकर कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। दबी जुबान से यह बात भी कही जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। एसडीपीओ सीपी यादव ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की पानी से डूबने से मौत हुई है या हत्या की गयी है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read