अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

मौलाना’ के अपहरण के मामले में पांच गिरफ्तार

मौलाना’ के अपहरण के मामले में पांच गिरफ्तार नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक मदरसे के ‘मौलाना’ का अपहरण करने और 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की पीड़ित मोह

मौलाना’ के अपहरण के मामले में पांच गिरफ्तार

Article Advertisement

मौलाना’ के अपहरण के मामले में पांच गिरफ्तार नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक मदरसे के ‘मौलाना’ का अपहरण करने और 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Article Advertisement

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की पीड़ित मोहम्मद मुंतजीर आलम को बाद में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया। इस संबंध में पीड़ित के भाई ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में कहा था कि उसे अपने भाई के फोन से कॉल आया, जिसमें आलम को छोड़ने के बदले 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक सदाकत (23) पीड़ित का पुराना छात्र है और वह पिछले पांच साल से दुकान खोलने के लिए आलम के पास धन जमा कर रह था। उसने 20 लाख रुपये जमा किए थे और जब पैसे वापस मांगे तो आलम ने लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सदाकत ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिबेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सदाकत अपनी सास के घर नोएडा में छुपा हुआ है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे उससे मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली के अबुल फजल इलाके से आलम को मुक्त कराया गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read