अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत, 135 घायल

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत, 135 घायल इराक में सरकार के खिलाफ हो रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान पिछले एक सप्ताह में नौ लोगों की मौत हो गयी और 135 अन्य घायल हो गए। इराकी मानवाधिकार उच्चायोग ने गुरुवार देर रात एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। विरोध प्रदर्शनों के दौरा

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत, 135 घायल

Article Advertisement

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत, 135 घायल इराक में सरकार के खिलाफ हो रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान पिछले एक सप्ताह में नौ लोगों की मौत हो गयी और 135 अन्य घायल हो गए। इराकी मानवाधिकार उच्चायोग ने गुरुवार देर रात एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

Article Advertisement

विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई गोलीबारी, आंसू गैस के प्रयोग और रबर की गोलियों के प्रयोग के कारण इराक के धीकर में दो, बसराह में दो और बगदाद प्रांत में छह लोगों की मौत हो गयी। मानवाधिकार उच्चायोग ने सरकार से कहा है कि वह सुरक्षाबलों को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करने से रोके। इराक में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन अक्टूबर माह में शुरू हुए थे और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। लोग मौजूदा सरकार को बखार्स्त करने के साथ ही आर्थिक सुधारों, बेहतर जीवन परिस्थितियों, सामाजिक कल्याण और भ्रष्टाचार को समाप्त करने जैसी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 15 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। इराक के 66 अधिकारियों पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्याधिक बल प्रयोग के आरोप हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read