बंगाल चुनाव : सुबह नौ बजे तक 15.85 प्रतिशत मतदान, पहली बार वोट डालने आए युवक की हत्या कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), 10 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच सुबह नौ बजे तक 15.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि कूचबिहार जिले में पहली बार वोट डालने एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि हावड़ा जिले में नौ सीटों, दक्षिण 24 परगना में 11, अलीपुरद्वार में पांच, कूचबिहार में नौ और हुगली में 10 सीटों पर कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मतदान हो रहा है।
कूचबिहार में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पठानतुली इलाके में बूथ नंबर 85 के बाहर बदमाशों ने 18 वर्षीय मतदाता आनंद बर्मन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि दोषियों की पहचान अभी नहीं की गई है और वे घटनास्थल से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी जिसके बाद केंद्रीय बलों को हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ने दावा किया कि बर्मन उनकी पार्टी से जुड़ा था लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह भगवा पार्टी का कार्यकर्ता था।
एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली कि कूचबिहार जिले में सीतलकूची में एक मतदान केंद्र के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हमने पर्यवेक्षक से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है और हालात के बारे में जानकारी ली है।’’ तृणमूल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है कि भाजपा कूचबिहार के नाताबरी, सीतलकूची, तूफानगंज, माथाभंगा और दिनहाटा में कई तदान कें्रदों पर उसके एजेंटों को घुसने नहीं दे रही है।
भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र के गांगुली बागान इलाके में माकपा उम्मीदवार सुजान चक्रवर्ती के बूथ एजेंट पर एक ‘‘फर्जी मतदाता’’ ने कथित तौर पर हमला कर दिया।
उसने भागने की कोशिश करते हुए एजेंट पर मिर्ची का पाउडर फेंक दिया।
घटना के बाद केंद्रीय पुलिस का एक दल घटनास्थल पहुंचा।
इस बीच, भाजपा प्रत्याशी इंद्रनील खान ने केंद्रीय बलों पर कोलकाता के कस्बा निर्वाचन क्षेत्र में फर्जी मतदाताओं के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी तथा अरुप बिस्वास समेत 373 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला 1.15 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।
मतदान शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा।
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
15,940 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 789 टुकड़ियां तैनात की गई है।
Article Advertisement
Crime
बंगाल चुनाव : सुबह नौ बजे तक 15.85 प्रतिशत मतदान, पहली बार वोट डालने आए युवक की हत्या
बंगाल चुनाव : सुबह नौ बजे तक 15.85 प्रतिशत मतदान, पहली बार वोट डालने आए युवक की हत्या कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), 10 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच सुबह नौ बजे तक 15.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कूचबिहार जिले में पहल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
