युवक ने सरेराह गोली मारकर युवती की हत्या की नोएडा, 19 अक्टूबर (भाषा) अपनी बहन के साथ दवा लेने जा रही एक युवती की मंगलवार की शाम को एक युवक ने सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली अन्नु (23) अपनी बहन के साथ दवाई लेने के लिए रेलवे रोड पर गई थी जहां 25 वर्षीय युवक बंटी भी पहुंच गया।
उन्होंने बताया कि बंटी ने अन्नु को रोककर बात करने की कोशिश की लेकिन लड़की ने उसे तवज्जो नहीं दी।
उन्होंने बताया कि इस बात से आक्रोशित बंटी ने अन्नु पर गोली चला दी।
युवती को गोली मारने के बाद बंटी ने खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि बंटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि युवक तथा मृतका पहले एक ही मोहल्ले में रहते थे और दोनों एक दूसरे से परिचित थे।
उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Crime
युवक ने सरेराह गोली मारकर युवती की हत्या की
युवक ने सरेराह गोली मारकर युवती की हत्या की नोएडा, 19 अक्टूबर (भाषा) अपनी बहन के साथ दवा लेने जा रही एक युवती की मंगलवार की शाम को एक युवक ने सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) व

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


