अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Bihar

युवक की हत्या से लोगों का फूटा आक्रोश

बनगांव पूर्वी पंचायत के सफावाद महादलित टोले के हीरा हारी की गला रेत निर्ममतापूर्वक की गयी हत्या से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार की सुबह घर से करीब 200 गज की दूरी पर कृषि फार्म समीप आम के बगीचे में हीरा की लाश मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने बरियाही बाजार और नवोदय बाइपास

युवक की हत्या से लोगों का फूटा आक्रोश

Article Advertisement

बनगांव पूर्वी पंचायत के सफावाद महादलित टोले के हीरा हारी की गला रेत निर्ममतापूर्वक की गयी हत्या से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार की सुबह घर से करीब 200 गज की दूरी पर कृषि फार्म समीप आम के बगीचे में हीरा की लाश मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने बरियाही बाजार और नवोदय बाइपास में सड़क को जाम कर आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया। जाम से सहरसा से सुपौल, महिषी, बलुआहा पुल की ओर जाने वाले सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गयी। जाम के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोग हत्यारे की गिरफ्तारी सहित मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर बनगांव थाना से अपर थानाध्यक्ष जयराम शर्मा, एएसआई मुन्ना कुमार, एन के सिंह, केदार मिश्र ने वहां पहुंच लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे। स्थिति गंभीर होते देख पास के सोनबरसा कचहरी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व महिषी के थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को भी पुलिस बलों के साथ वहां भेजा गया। जिला मुख्यालय से आए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने काफी मशक्कत के बाद हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दो घंटे से चल रहे जाम को समाप्त करवाया। बनगांव पूर्वी पंचायत के सफावाद महादलित टोले के हीरा हारी की गला रेत निर्ममतापूर्वक की गयी हत्या से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार की सुबह घर से करीब 200 गज की दूरी पर कृषि फार्म समीप आम के बगीचे में हीरा की लाश मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने बरियाही बाजार और नवोदय बाइपास में सड़क को जाम कर आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया। जाम से सहरसा से सुपौल, महिषी, बलुआहा पुल की ओर जाने वाले सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गयी। जाम के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोग हत्यारे की गिरफ्तारी सहित मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर बनगांव थाना से अपर थानाध्यक्ष जयराम शर्मा, एएसआई मुन्ना कुमार, एन के सिंह, केदार मिश्र ने वहां पहुंच लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे। स्थिति गंभीर होते देख पास के सोनबरसा कचहरी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व महिषी के थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को भी पुलिस बलों के साथ वहां भेजा गया। जिला मुख्यालय से आए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने काफी मशक्कत के बाद हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दो घंटे से चल रहे जाम को समाप्त करवाया। मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकला था हीरा: शव के चेहरे, गर्दन, पेट, गुप्तांग पर धारदार हथियार से किए गये वार को देखने से लग रहा था कि क्रूर हत्यारों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुत्र श्रवण ने बताया कि उसके पिता के मोबाइल पर करीब पौने सात बजे शाम में संतोष गुप्ता नामक व्यक्ति का कॉल आया। उसके बाद घर से वे साइकिल से निकल गए। रात भर वे नही आए। सुबह खोजबीन के क्रम में आम बगीचे में उनकी लाश मिली। पुत्र ने संतोष व उसके परिजनों पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पत्नी पूनम देवी ने अपने ही टोले की एक लड़की और तीन-चार लड़कों पर इस हत्या में संलिप्त रहने का आरोप लगाया। जाम समाप्ति के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज छानबीन शुरू कर दी है। बरियाही बाजार के संतोष गुप्ता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों का आवेदन या लिखित बयान नहीं आने के कारण प्राथमिकी दर्ज नही हो पाई थी। हालांकि पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर विभिन्न एंगिल पर छानबीन करते पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। पुलिस परिजनों द्वारा शुरुआती बयान के अलावा अन्य पहलुओं पर नजर रखते जांच कर रही है। सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों व स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी लेते बनगांव थाना की पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश. Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read