बिलासपुर, दो अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 58 वर्ष के एक किसान ने शुक्रवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
किसान ने अपने सुसाइड नोट में गांव के पटवारी पर रिश्वत लेकर भी ऋण पुस्तिका नहीं बनाने का आरोप लगाया है।
यह जानकारी पुलिस ने दी।
बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा कापा गांव के किसान छोटू राम कैवर्त (58 वर्ष) का शव आज सुबह करीब पांच बजे पेड़ से लटका मिला और उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटू राम आज सुबह अपने घर से निकला और कुछ दूरी पर नाला के करीब एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि जब छोटू राम देर तक घर नहीं लौटा तब उसके परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।
उन्होंने बताया कि बाद में उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव बरामद किया तथा करीब ही सब्जी रखने के बक्से से एक पत्र बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटू राम ने पत्र में लिखा है, ‘‘पटवारी ने पर्ची नहीं दी जबकि मैंने उसे पांच हजार रुपये दिए थे।
इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।’’ अधिकारियों ने बताया कि किसान ने अपने सुसाइड नोट में अपने बेटे रज्जू को मां का ख्याल रखने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी है कि छोटू राम कैवर्त जमीन बेचने के लिए ऋण पुस्तिका का नकल बनवाना चाहता था जिसके लिए वह पिछले करीब तीन माह से गांव के पटवारी उत्तम प्रधान से मिल रहा था।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि छोटू राम ने इस काम के लिए पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत दी थी लेकिन काम नहीं हो पाया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऋण पुस्तिका के अभाव में वह जमीन नहीं बेच पाया और तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
जिले के अधिकारियों ने बताया कि किसान आत्महत्या मामले में कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देश पर पटवारी उत्तम प्रधान को निलंबित कर दिया गया है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
Article Advertisement
Crime
किसान ने की आत्महत्या, पटवारी गिरफ्तार
बिलासपुर, दो अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 58 वर्ष के एक किसान ने शुक्रवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने अपने सुसाइड नोट में गांव के पटवारी पर रिश्वत लेकर भी ऋण पुस्तिका नहीं बनाने का आरोप लगाया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
