अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

किसान आंदोलन में शहीद हुए 30 से ज्यादा किसानों को रविवार को इंदौर में भी दी जाएगी श्रद्धांजलि

किसान आंदोलन में शहीद हुए 30 से ज्यादा किसानों को रविवार को इंदौर में भी दी जाएगी श्रद्धांजलि     गांधी प्रतिमा पर रविवार को शाम 4:30 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन   इंदौर । किसानों के आंदोलन मे भागीदारी करते हुए 30 से ज्यादा किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है लगातार यह आंक

किसान आंदोलन में शहीद हुए 30 से ज्यादा किसानों को रविवार को इंदौर में भी दी जाएगी श्रद्धांजलि

Article Advertisement

किसान आंदोलन में शहीद हुए 30 से ज्यादा किसानों को रविवार को इंदौर में भी दी जाएगी श्रद्धांजलि     गांधी प्रतिमा पर रविवार को शाम 4:30 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन   इंदौर । किसानों के आंदोलन मे भागीदारी करते हुए 30 से ज्यादा किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है लगातार यह आंकड़ा बढ़ रहा है ।

Article Advertisement

सरकार की नीति और नियत को देखते हुए हरियाणा के सिख संत राम सिंह जी ने स्वयं को गोली मारकर इस सरकार की नीतियों का विरोध किया है । इन सब शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 20 दिसंबर को शाम 4:30 बजे गांधी प्रतिमा रीगल तिराहे इंदौर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है । श्री मंत्री ने बताया कि 20 दिसंबर को देश भर में एक लाख से ज्यादा गांव कस्बों और शहरों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। उसी के तहत इंदौर में भी आयोजन हो रहा है । यह आयोजन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, संयुक्त किसान मोर्चा, किसान संघर्ष समिति इंदौर, अखिल भारतीय किसान सभा, एटक , किसान खेत मजदूर संगठन , सीटू, एचएमएस सहित किसान और मजदूर संगठनों द्वारा द्वारा आयोजित किया गया है। सर्व श्री रामस्वरूप मंत्री, अरुण चौहान, प्रमोद नामदेव, एसके दुबे, रूद्र पाल यादव, कैलाश लिंबोदिया ,अजय यादव, राजेश यादव आदि ने इंदौर के सभी जन संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह किया है कि वे रविवार की शाम 4:30 बजे गांधी प्रतिमा पर जरूर पहुंचे और सरकार की गलत नीति और नियत के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाएं तथा आंदोलन के दौरान शहीद हुए सभी किसानों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें ।श्रद्धांजलि सभा के बाद गांधी प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read