अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Border News

किशनगंज सीमा इलाके में BSF के जवानों ने बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया, बाड़ तोड़ने की कर रहे थे कोशिश

किशनगंज सीमा इलाके में BSF के जवानों ने बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया, बाड़ तोड़ने की कर रहे थे कोशिश किशनगंज के भारत-बांग्लादेश सीमा इलाके में तस्कर हमेशा तस्करी करने के फिराक में रहते हैं. सैनिकों के अथक प्रयास से तस्करों के नापाक मंसूबों को बार-बार विफल किया जा रहा है. वहीं, गुरुवार को सीमा के बा

किशनगंज सीमा इलाके में BSF के जवानों ने बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया, बाड़ तोड़ने की कर रहे थे कोशिश

Article Advertisement

किशनगंज सीमा इलाके में BSF के जवानों ने बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया, बाड़ तोड़ने की कर रहे थे कोशिश किशनगंज के भारत-बांग्लादेश सीमा इलाके में तस्कर हमेशा तस्करी करने के फिराक में रहते हैं. सैनिकों के अथक प्रयास से तस्करों के नापाक मंसूबों को बार-बार विफल किया जा रहा है. वहीं, गुरुवार को सीमा के बाड़ काटने के दौरान बीएसएफ जवानों की गोलीबारी में एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया. किशनगंज में लगातार बारिश होने के कारण सीमा पार तस्कर नियमित रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा बाड़ को तोड़ने का प्रयास करते रहते हैं. वर्तमान स्थिति की बात करें तो 152 बटालियन बीएसएफ को बाड़ तोड़ने की कोशिश कर रहे दोनों तरफ के तस्करों से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत सैनिकों के अथक प्रयास से तस्करों के नापाक मंसूबों को बार-बार विफल किया जा रहा है. वहीं, गुरुवार को सीमा के बाड़ काटने के दौरान बीएसएफ जवानों की गोलीबारी में एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया. तस्करों ने जवानों पर किया हमला मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक गुरुवार को बीओपी तीनगांव, 152 बटालियन बीएसएफ के सतर्क सैनिकों ने 06/07 बांग्लादेशी तस्करों की आवाजाही देखी. जो तस्करी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा बाड़ को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे. बीएसएफ जवानों ने तस्करों को अपनी गतिविधियां बंद करने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किया. लेकिन तस्करों ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और अपनी गतिविधियां जारी रखीं. गैर-घातक निरोध रणनीतियों के अनुसार बीएसएफ सैनिकों ने एक स्टन ग्रेनेड फेंका, लेकिन तस्कर डटे रहे और उन्होंने ऑन-ड्यूटी बीएसएफ जवानों पर हमला करने का प्रयास भी किया. तस्करों ने हथियार छीनने का किए प्रयास तस्करों ने बीएसएफ सैनिकों पर तेज धार वाले हथियारों से हमला किया और उनके हथियार छीनने की भी कोशिश किए. जिसके बाद जवानों ने आत्मरक्षा में सर्विस राइफल से गोलियां बरसाईं. जिसमें एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया. जिसके बाद आसपास के इलाके की तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने दो तेज धार वाले हथियार, एक बाड़ कटर, एक मोबाइल फोन और 40 बांग्लादेशी टका बरामद किए. मृतक की हुई पहचान रिपोर्ट्स की मुताबिक मृतक तस्कर की पहचान ग्राम स्कूल हाटगुरियाली पीएस-बलियाडांगी जिला ठाकुरगांव (बांग्लादेश) निवासी मोहम्मद राजू के रूप में हुई है. जो एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी है और सीमा पार तस्करी और बाड़ उल्लंघन मामलों में शामिल रहा है. वहीं, गोलपोखर की पुलिस के सत्यापन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेज दिया गया.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read