अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस फायरिंग; ब्राउन शुगर तस्करों पर 8 राउंड गोलीबारी, अररिया के 2 युवक घायल व 3 गिरफ्तारसहारनपुर: 2000 करोड़ की नकली करेंसी का झांसा, बिहार के कारोबारियों से 21 लाख की ठगीपीपल, बरगद, तुलसी ही नहीं, छपरा में यहां हर पेड़ की होती है पूजा, यूपी-बिहार से शादी के बाद पहुंचते हैं जोड...बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक्शन में ED, 2.01 करोड़ की 5 संपत्तियां जब्तचक्रवात अर्नब गया, लेकिन आ रही नई मुसीबत? भारी बारिश की चेतावनी; यूपी-बिहार तक अलर्ट22 एनकाउंटर, पर अपनी रिवॉल्वर से एक भी गोली नहीं, बिहार के 'सुपर कॉप' अभयानंद के अनसुने किस्सेदूध के कंटेनर में दारू की सप्लाई, बोतलों के बीच छिपा था एक और 'माल', बिहार में बाज नहीं आ रहे तस्करबिहार म्यूजियम एशिया का नंबर-1, दुनिया में मिला 9वां स्थान; तस्वीरों से जानें क्या है खासबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस फायरिंग; ब्राउन शुगर तस्करों पर 8 राउंड गोलीबारी, अररिया के 2 युवक घायल व 3 गिरफ्तारसहारनपुर: 2000 करोड़ की नकली करेंसी का झांसा, बिहार के कारोबारियों से 21 लाख की ठगीपीपल, बरगद, तुलसी ही नहीं, छपरा में यहां हर पेड़ की होती है पूजा, यूपी-बिहार से शादी के बाद पहुंचते हैं जोड...बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक्शन में ED, 2.01 करोड़ की 5 संपत्तियां जब्तचक्रवात अर्नब गया, लेकिन आ रही नई मुसीबत? भारी बारिश की चेतावनी; यूपी-बिहार तक अलर्ट22 एनकाउंटर, पर अपनी रिवॉल्वर से एक भी गोली नहीं, बिहार के 'सुपर कॉप' अभयानंद के अनसुने किस्सेदूध के कंटेनर में दारू की सप्लाई, बोतलों के बीच छिपा था एक और 'माल', बिहार में बाज नहीं आ रहे तस्करबिहार म्यूजियम एशिया का नंबर-1, दुनिया में मिला 9वां स्थान; तस्वीरों से जानें क्या है खास

Article Advertisement

Border News

बांग्लादेश हिंसा: बिहार में भी अलर्ट जारी, सीमांचल में बंगाल बॉर्डर पर क्यों पहरा बढ़ाया गया?

बांग्लादेश हिंसा: बिहार में भी अलर्ट जारी, सीमांचल में बंगाल बॉर्डर पर क्यों पहरा बढ़ाया गया? बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बीच बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. बंगाल से सटे बॉर्डर जिले में चौकसी तेज कर दी गयी है. जानिए पूरी बात... भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में बगावत और उपद्रव को देखते हु

बांग्लादेश हिंसा: बिहार में भी अलर्ट जारी, सीमांचल में बंगाल बॉर्डर पर क्यों पहरा बढ़ाया गया?

Article Advertisement

बांग्लादेश हिंसा: बिहार में भी अलर्ट जारी, सीमांचल में बंगाल बॉर्डर पर क्यों पहरा बढ़ाया गया? बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बीच बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. बंगाल से सटे बॉर्डर जिले में चौकसी तेज कर दी गयी है. जानिए पूरी बात... भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में बगावत और उपद्रव को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी सूबे में अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यालय ने खास कर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिये हैं. इसके तहत पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जैसे पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में चेकपोस्ट पर गश्ती बढ़ायी गयी है. पुलिस को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ करीबी समन्वय बनाकर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा अफवाहों से बचने की भी सलाह दी गयी है. टोल फ्री नंबर जारी, घुसपैठ की आशंका पर विशेष अलर्ट जारी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी होने पर तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस अधीक्षक को जानकारी देने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए टोल फ्री नंबर 14432 या डायल-112 पर जानकारी देने को कहा गया है. बिहार का कोई भी जिला बांग्लादेश से सीमा साझा नहीं करता है, मगर सीमांचल के जिलों से अवैध घुसपैठ की शिकायत आती रहती है. ऐसे में पश्चिम बंगाल और नेपाल से साझा करने वाली सीमाओं पर पुलिस और सुरक्षा बलों को विशेष अलर्ट किया गया है. सीमांचल क्षेत्र में विशेष निगरानी क्यों? बिहार के सीमांचल क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है. दरअसल, किशनगंज जिले की सीमा भारत- बांग्लादेश की सीमा से काफी नजदीक है. जिसके कारण जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ायी गयी है. पश्चिम बंगाल की सीमा से जो भी थाने सटे हुए हैं उनके थानाध्यक्ष को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है. उन्हें विशेष सतर्कता बरतने कहा गया है. सीमा पर गश्ती अब बढ़ा दी गयी है. भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी बढ़ा पहरा किशनगंज पुलिस बीएसएफ व बंगाल पुलिस के साथ लगातार संपर्क में है. बंगाल पुलिस के साथ तालमेल बनाकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है. भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी पहरा कड़ा कर दिया गया है. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अलर्ट जारी है. सीमा के पास किसी को भी एंट्री मंगलवार को नहीं दी जा रही थी. बीएसएफ के वरीय अधिकारी भी भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर निरीक्षण कर रहे थे और सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दे रहे थे. सीएम नीतीश कुमार ने भी किया है सतर्क किशनगंज के एसपी सागर कुमार ने कहा कि सीमा पर चौकसी अब पहले से अधिक कर दी गयी है. इधर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन सतर्क है. सीएम नीतीश कुमार ने भी इस मामले में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read