अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

केके पाठक के समर्थन में आई नीतीश सरकार, HC के समन के खिलाफ SC पहुंची सरकार

केके पाठक के समर्थन में आई नीतीश सरकार, HC के समन के खिलाफ SC पहुंची सरकार   बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के समर्थन में आई नीतीश सरकार आ गई है   Patna: बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के समर्थन में आई नीतीश सरकार आ गई है. केके पाठक को समन के खिलाफ सरकार सुप

केके पाठक के समर्थन में आई नीतीश सरकार, HC के समन के खिलाफ SC पहुंची सरकार

Article Advertisement

केके पाठक के समर्थन में आई नीतीश सरकार, HC के समन के खिलाफ SC पहुंची सरकार   बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के समर्थन में आई नीतीश सरकार आ गई है   Patna: बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के समर्थन में आई नीतीश सरकार आ गई है. केके पाठक को समन के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. नीतीश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है और कोर्ट भी सरकार की याचिका पर सुनवाई को तैयार है. दरअसल, घनशयाम नाम के एक टीचर के अवमानना मामले में सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए. जिसके बाद कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपर मुख्य सचिव के खिलाफ समन जारी कर दिया था. एक टीचर के अवमानना मामले में HC ने भेजा था समन आपको बता दें कि करीब साढ़े सात साल पहले उन्हें पटना हाईकोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था, लेकिन इस आदेश का अमल नहीं किया गया था. वहीं, इसी केस की पिछले गुरुवार को सुनवाई के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को सशरीर उपस्थित होने का आदेश था. वह गुरुवार को हाजिर नहीं हुए और अदालत को वकील के जरिए सूचना दिलवाई कि उन्होंने 16 जून 2023 को आदेश पर अमल करवा दिया है, इस आधार पर भौतिक हाजिरी से छूट दी जाए. जिसके बाद उनकी गैरहाजिरी से हाईकोर्ट नाराज था. नाराजगी की वजह यह भी थी कि साढ़े सात साल से अदालती आदेश की अवमानना की जा रही थी और जब सशरीर हाजिरी का आदेश दिया गया तो उस आदेश को पूरा कर ऐसी छूट मांगी जा रही थी. कोर्ट ने पाठक के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया और 20 जुलाई को सशरीर हाजिर कराने कहा. वहीं, अब पटना हाईकोर्ट के इस समन के खिलाफ नीतीश सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read