‘आजाद कश्मीर, फ्री फिलिस्तीन…’ कोलकाता की इस यूनिवर्सिटी में दिखे देश विरोधी नारे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
जादवपुर विश्वविद्यालय की दीवारों में देश विरोधी नारे देखने को मिले हैं।
पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
Kolkata Jadavpur University Latest Update: साल 2016 में दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में कई देश विरोधी नारे लगने का विवाद सामने आया थे।
इस घटना को 9 साल बीत चुके हैं।
मगर बीते दिन कोलकाता के एक विश्वविद्यालय से ऐसा ही मामला सामने आया है।
जादवपुर यूनिवर्सिटी के दीवारों और एक नहीं बल्कि अनगिनत देश विरोधी नारे लिखे गए।
इसमें फ्री फिलिस्तीन और आजाद कश्मीर जैसे देश विरोधी स्लोगन भी देखने को मिले।
इस घटना के बाद न सिर्फ कोलकाता बल्कि पूरे देश में कोहराम मच गया है।
दीवारों पर बनाई पेंटिंग जादवपुर विश्वविद्यालय के कैंप में आजाद कश्मीर और फ्री फिलिस्तीन जैसे नारे देखने को मिले।
यह नारे यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 3 के पास लिखे थे।
नारों के साथ दीवारों पर कई पेंटिंग्स भी मौजूद थीं।
हाथों में फूल और कांटे से बंधे हाथ जैसे चित्रों के आसपास देश विरोधी नारे लिखे देखकर पूरी यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।
इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं।
लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
तृणमूल छात्र परिषद की मांग जादवपुर यूनिवर्सिटी के तृणमूल छात्र परिषद ने भी इस घटना पर हैरानी जताते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष किशाले रॉय का कहना है कि हम पुलिस प्रशासन का पूरा समर्थन करते हैं।
इसके खिलाफ सख्त कदम उठाएं, जिससे जादवपुर को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केंद्र बनने से रोका जा सके।
पुलिस CCTV कैमरे के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने दर्ज की FIR मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने वामपंथी छात्र संगठन प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन के समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61 (आपराधिक साजिश) और 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस कैंपस के सभी CCTV कैमरे खंगाल रही है, जिससे दीवार पर नारे लिखने वालों की शिनाख्त हो सके।
क्या हो सकता है मामला?
बता दें कि जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र लंबे समय से चुनावों की मांग कर रहे हैं।
छात्र संघ चुनाव न होने की स्थिति में कई विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं।
इससे पहले 1 मार्च 2025 को पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु जादवपुर विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
इस दौरान कई लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनकी गाड़ी को भी निशाना बनाया गया था।
Article Advertisement
Education
‘आजाद कश्मीर, फ्री फिलिस्तीन…’ कोलकाता की इस यूनिवर्सिटी में दिखे देश विरोधी नारे
‘आजाद कश्मीर, फ्री फिलिस्तीन…’ कोलकाता की इस यूनिवर्सिटी में दिखे देश विरोधी नारे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जादवपुर विश्वविद्यालय की दीवारों में देश विरोधी नारे देखने को मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। Kolkata Jadavpur Uni

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
