अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

कोटा में महिला की पीट-पीटकर हत्या

कोटा में महिला की पीट-पीटकर हत्या कोटा (राजस्थान), 28 सितंबर (भाषा) राजस्थान के कोटा स्थित एक गांव में 34 साल की एक महिला की उसके घर में पीट-पीट हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को वारदात की जानकारी दी और बताया कि छह आरोपियों में से तीन को हिरासत में लिया गया है। सुल्तानपुर थाने के अधिकारी चुट्टनला

कोटा में महिला की पीट-पीटकर हत्या

Article Advertisement

कोटा में महिला की पीट-पीटकर हत्या कोटा (राजस्थान), 28 सितंबर (भाषा) राजस्थान के कोटा स्थित एक गांव में 34 साल की एक महिला की उसके घर में पीट-पीट हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को वारदात की जानकारी दी और बताया कि छह आरोपियों में से तीन को हिरासत में लिया गया है।

Article Advertisement

सुल्तानपुर थाने के अधिकारी चुट्टनलाल ने बताया कि सोमवार को बांकिया गांव में पांच से छह हमलावरों ने अनोख बाई अहेरवाल के पति राजेंद्र को काम से घर लौटते समय रोक लिया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार राजेंद्र से इन लोगों ने हाथापाई की, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकल भागा। चुट्टनलाल ने बताया कि देर रात ये लोग लाठियों और हथियारों से लैस होकर उसके राजेंद्र के घर में घुस आये । राजेंद्र की पत्नी अनोख बाई अपने पति को बचाने बाहर आयी तो हमलावरों ने उसपर भी वार किए जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। अधिकारी ने बताया कि महिला को एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार गांव के निवासियों -- सुरेश गुर्जर , पप्पू गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, लतूर, मुकुट, और पुरूषोत्तम के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। उनमें से तीन पकड़ लिये गये हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। ऐसा जान पड़ता है कि राजेंद्र एवं उसकी पत्नी पर किसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read