अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

भारत ने 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य तय किया : मोदी

गांधीनगर, 21 (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय (पीडीपीयू) के दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते यह बयान हुए दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आज, देश कार्बन उत्स

भारत ने 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य तय किया : मोदी

Article Advertisement

गांधीनगर, 21 (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने 30 से 35 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय (पीडीपीयू) के दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते यह बयान हुए दिया।

Article Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘आज, देश कार्बन उत्सर्जन को 30 से 35 प्रतिशत कम करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। जब मैंने इसके बारे में दुनिया को बताया तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया और इस बात को लेकर उनमें कौतूहल था कि क्या भारत इस लक्ष्य को हासिल कर सकेगा।’’ मोदी ने कहा, ‘‘इस दशक में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को चार गुना बढ़ाने के प्रयास जारी है और इसके साथ ही अगले पांच साल में तेल शोधन क्षमता दोगुना करने पर काम हो रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में स्टार्टअप को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहा है और इसके लिए विशेष कोष आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपके पास कोई विचार, उत्पाद और सिद्धांत है और उसपर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह कोष आपके लिए एक अच्छा मौका है और सरकार की तरफ से उपहार है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘गैस और तेल क्षेत्र में ही इस दशक करोड़ों रुपये का निवेश होना है, इसलिए आपके लिए इस क्षेत्र में बहुत ही संभावनाएं हैं।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read