अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

लाखों की नहीं करोड़ों रुपए की अवैध शराब बरामद!

लाखों की नहीं करोड़ों रुपए की अवैध शराब बरामद!   मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बेरिया पुरानी मोतिहारी रोड में एक गोदाम से उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से अधिक की विदेशी मदिरा बरामद की गई है. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है.   बिहार में शराबबं

लाखों की नहीं करोड़ों रुपए की अवैध शराब बरामद!

Article Advertisement

लाखों की नहीं करोड़ों रुपए की अवैध शराब बरामद!   मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बेरिया पुरानी मोतिहारी रोड में एक गोदाम से उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से अधिक की विदेशी मदिरा बरामद की गई है. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है.   बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन हकीकत ये है कि अवैध शराब कारोबारियों में कानून का कोई भय नहीं है. आए दिन बिहार में अवैध शराब बरामद होते रहते हैं. ताजा मामले में मुजफ्फरपुर में लाखों की नहीं बल्कि करोड़ों रुपए की अवैध शराब बरामद की गई है. यहां उत्पाद विभाग ने छापेमारी करके करोड़ों रुपए की अवैध शराब बरामद की है और ट्रक ड्राइवर व पांच मजदूरों को भी गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बेरिया पुरानी मोतिहारी रोड में एक गोदाम से उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से अधिक की विदेशी मदिरा बरामद की गई है. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है. टीम करोड़ों की शराब ट्रक में लोड थी. मौके से ट्रक ड्राइवर और 5 मजदूरों को भी उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में लिया है. उत्पाद विभाग के SI पिंकी कुमारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अहियापुर थाना क्षेत्र में शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है. गुप्त सूचना पर विश्वास करके टीम गोदाम के पास गई तो दरवाजा बंद था, काफी देर के बाद दरवाजा खुला. टीम जब गोदाम के अंदर गई तो एक बड़ी ट्रक में तहखाना बनाकर शराब की पेटीयां रखी गई थीं. इसके अलावा 5 पिकअप में भी शराब लदा था. SI पिंकी कुमारी के मुताबिक, जब्त शराब की क़ीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है. फिलहाल ट्रक चालक और 5 मजदूरों को हिरासत में ले लिया है.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read