अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

Laal Singh Chaddha: 56वें दिन ही नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई लाल सिंह चड्ढा, गलत साबित हुई आमिर खान की बात

Laal Singh Chaddha: 56वें दिन ही नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई लाल सिंह चड्ढा, गलत साबित हुई आमिर खान की बात Laal Singh Chaddha streaming on Netflix: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), नागा चैतन्य (Naga Chaitanya)और मोना सिंह (Mona Singh) स्टारर फिल्म लाल सिंह चड

Laal Singh Chaddha: 56वें दिन ही नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई लाल सिंह चड्ढा, गलत साबित हुई आमिर खान की बात

Article Advertisement

Laal Singh Chaddha: 56वें दिन ही नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई लाल सिंह चड्ढा, गलत साबित हुई आमिर खान की बात Laal Singh Chaddha streaming on Netflix: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), नागा चैतन्य (Naga Chaitanya)और मोना सिंह (Mona Singh) स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है।

Article Advertisement

नेटफ्लिक्स पर अचानक ही बिना किसी जानकारी और ऐलान के लाल सिंह चड्ढा को तीन भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगू) में प्रीमियर कर दिया गया, जिसके बाद से ही ट्विटर पर #LaalSinghChaddha ट्रेंड हो रहा है। लाल सिंह चड्ढा की ओटीटी रिलीज से आमिर खान की एक बात भी गलत साबित हो गई है। 56वें दिन रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा बता दें कि लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर खान काफी एक्साइटिड थे। इस प्रोजेक्ट के लिए आमिर खान ने कई साल मेहनत की थी और उन्हें पूरी उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी। लेकिन अद्वैत चंदन निर्देशित लाल सिंह चड्ढा कुछ भी खास कमाल नहीं दिखा पाई और बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई। रिलीज के पहले आमिर खान ने प्रमोशन्स के दौरान कहा था कि फिल्म 6 महीने के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी, लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने के चलते ऐसा लगता है कि फैसला बदल दिया गया और 2 महीने के अंदर ही फिल्म को ओटीटी पर प्रीमियर कर दिया गया 90 करोड़ में हुई डील? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान इस फिल्म के ओटीटी राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में बेचना चाह रहे थे, हालांकि बात बन नहीं पाई और फिल्म को नेटफ्लिक्स ने करीब 80-90 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें कि फिल्म को रिलीज के वक्त खूब बायकॉट किया गया था, जिसकी वजह से फिल्म को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे ही नहीं। आमिर खान और करीना कपूर खान के पुराने बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और लोगों ने फिल्म और स्टार्स को खूब ट्रोल किया। लाल सिंह चड्ढा का कलेक्शन और IMDb गौरतलब है कि 11 अगस्त को रिलीज के दिन लाल सिंह चड्ढा ने 11.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ओपनिंक वीकेंड में फिल्म की कमाई 37.96 करोड़ रुपये रही थी। फइल्म ने पहले हफ्ते में 50.98 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन 58.73 करोड़ रुपये रहा था। याद दिला दें कि फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की रक्षाबंधन से भी था, हालांकि रक्षा बंधन का कलेक्शन तो लाल सिंह चड्ढा से भी कम रहा था। याद दिला दें कि फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक लाल सिंह चड्ढा को IMDb पर 5 रेटिंग मिली है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read