अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

India

दरभंगा: बेटी के शादी से पहले स्वाहा हुआ पिता का सपना, कैश समेत लाखों का सामान जलकर राख

बिहार के दरभंगा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, दरभंगा जिले के हनुमान नगर प्रखंड क्षेत्र के चटौना गांव में लगी भीषण आग ने एक पिता के सपनों को जलाकर राख कर दिया. इस भीषण आग ने दिलीप यादव के घर में खुशी के पल को मातम में बदल दिया. साथ ही 17 मई को दिलीप यादव की बेटी की शादी होने वाली थ

दरभंगा: बेटी के शादी से पहले स्वाहा हुआ पिता का सपना, कैश समेत लाखों का सामान जलकर राख

Article Advertisement

बिहार के दरभंगा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, दरभंगा जिले के हनुमान नगर प्रखंड क्षेत्र के चटौना गांव में लगी भीषण आग ने एक पिता के सपनों को जलाकर राख कर दिया. इस भीषण आग ने दिलीप यादव के घर में खुशी के पल को मातम में बदल दिया. साथ ही 17 मई को दिलीप यादव की बेटी की शादी होने वाली थी, घर में खुशियों की धूम मची हुई थी, लेकिन अचानक हुई इस आग की घटना से घर में मातम का माहौल है. शादी की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं. कपड़ों से लेकर गहनों तक और रिसेप्शन में जो खर्च होने वाला था, इन सभी चीजों का कैश में रख लिया गया था, लेकिन इस आग की घटना ने सारा सामान जलाकर राख कर दिया और वहां मौजूद लोगों के सपनों को राख-राख कर दिया. पीड़ित पिता का दिखा दर्द आपको बता दें कि अब इस घटना के बाद पीड़िता के पिता अपनी किस्मत का रोना रो रहे हैं. फिर जब हमने उससे बात करने की कोशिश की तो उसने बताया कि, ''आग कैसे लगी ये मुझे नहीं पता चला. मेरी तबीयत खराब थी, बेहोशी की हालत में सो रहे थे. तभी मेरी बेटी की जोर-जोर से आवाज आई. वो चिल्ला रही थी कि पापा आग लग गई है. जब तक हम बिस्तर से बाहर निकले, तब तक घर में आग लग चुकी थी.''   शादी का सारा सामान जलकर राख आपको बता दें कि इस पूरे मामले में पिता ने बताया कि, ''आग लगने के दौरान हम शादी का कुछ सामान नहीं निकाल पाए. बेटी की शादी के लिए 1.50 लाख रुपए रखे थे, वो भी जलकर राख हो गया. साथ ही कैश में एक भर सोना था. 12 भर की पायल थी. ₹40,000 का कपड़ा था और ₹1,0000 का बर्तन. सब जलकर राख हो गया. बेटी के लिए खेत बेचकर 3 लाख का सारा सामान पूरा किया था, लेकिन आग लगने से कुछ नहीं बचा.'' आपको बता दें कि इस भीषण आग के बाद इस गांव में हर तरफ मातम पसरा हुआ है. साथ ही घटना के बाद पीड़िता के घर पर अधिकारियों का आना-जाना शुरू हो गया है. पिछले 24 घंटे से मौके पर दमकल की कई गाड़ियां तैनात की गई हैं. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन फिर भी प्रशासन सतर्कता के लिए वहां मुस्तैद है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read