'लाल सलाम' के नारों के बीच खूब गरजे नीतीश : इशारों में कांग्रेस को लपेटा, कहा : विधानसभा चुनाव में हैं बिजी, नहीं है कोई चिंता आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लेफ्ट पार्टियां अपना दमखम दिखाने में जुट गयी हैं।
इसी कड़ी में आज पटना के मिलर स्कूल के मैदान में CPI की भाजपा भगाओ - देश बचाओ रैली हो रही है, जहां बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे है।
राजधानी पटना का मिलर मैदान 'लाल सलाम' के नारों से गूंज उठा है।
PI की रैली में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार CPI की इस महारैली में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी विजय चौधरी भी पहुंचे।
इसके साथ ही CPI के वरिष्ठ नेता डी. राजा भी मंच पर मौजूद हैं।
साथ-साथ जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी पहुंचे।
इशारों ही इशारों में कांग्रेस पार्टी को लपेटा इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही हमलोग एकजुट हुए हैं।
I.N.D.I.A. गठबंधन की पहली मीटिंग पटना में हुई, दूसरी बेंगलुरू और तीसरी मीटिंग मुंबई में हुई।
इस रैली में हुंकार भरते हुए नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि अभी तो अधिक काम नहीं हो पा रहा है क्योंकि देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है लिहाजा कांग्रेस पार्टी अभी विधानसभा चुनाव में ही रूचि ले रही है।
अभी उन्हें I.N.D.I.A गठबंधन को आगे बढ़ाने की चिंता नहीं है।
अभी तो वे पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में लगे हुए हैं।
चुनाव खत्म होने के बाद वे बुलाएंगे लेकिन अभी कोई चर्चा नहीं हो रही है।
फिलहाल CPI की रैली से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए बड़ा संदेश दे दिया।
Education
'लाल सलाम' के नारों के बीच खूब गरजे नीतीश : इशारों में कांग्रेस को लपेटा, कहा : विधानसभा चुनाव में हैं बिजी, नहीं है कोई चिंता
'लाल सलाम' के नारों के बीच खूब गरजे नीतीश : इशारों में कांग्रेस को लपेटा, कहा : विधानसभा चुनाव में हैं बिजी, नहीं है कोई चिंता आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लेफ्ट पार्टियां अपना दमखम दिखाने में जुट गयी हैं। इसी कड़ी में आज पटना के मिलर स्कूल के मैदान में CPI की भाजपा भगाओ - देश बचाओ रैली हो रही है

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Education
Bihar STET 2026: आज से आवेदन शुरू, शिक्षक बनने का बड़ा मौका; जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और जरूरी बातें

Education
CUET परिणाम के बाद शुरू हुई दाखिले की दौड़, छात्रों के सामने सही कोर्स चुनने की चुनौती

Education
AI बोलेगा – “हरा गमछा वाला दिख गया!”… सम्राट चौधरी ने बताया कैसे मिनटों में पकड़ा जाएगा अपराधी

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


