बिहार के CM को RJD में आने के लिए लालू का ऑफर, जानें क्या बोले नीतीश?
Bihar Politics: लालू यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है।
उन्होंने कहा वे साथ आएं और काम करें।
वहीं इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा 2025 में एक बार फिर से नीतीश ही सीएम बनेंगे।
कोई कहीं नहीं जा रहा।
Lalu Prasad Yadav offer to Nitish Kumar: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
इससे पहले सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है।
उन्होंने कहा नीतीश कुमार के लिए तो हमारे दरवाजे खुले ही हैं।
नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए।
नीतीश अगर आते हैं तो साथ क्यों नहीं लेंगे।
इस पर जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें।
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ने कहा हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे।
लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें।
इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हैं।
जब लालू यादव का बयान आया तो इस पर तेजस्वी ने कहा लालू जी ने यह बात मीडिया को शांत करने के लिए कही थी।
आप लोग रोज पूछते हैं तो क्या बोलेंगे?
इधर कांग्रेस नेता और विधायक शकील अहमद खान ने नीतीश कुमार को गांधीवादी बताया है।
उन्होंने कहा जो भी गांधीवादी हैं, वे हमारे साथ आएंगे।
नीतीश कुमार गांधी के सिद्धांतों पर चलते हैं।
लालू के ऑफर पर सीएम ने जोड़े हाथ इस बीच सीएम नीतीश से गुरुवार को मीडिया ने लालू के ऑफर पर सवाल किया तो उन्होंने हाथ जोड़ लिए।
इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा आज शपथ का दिन है, पाॅलिटिकल बातें नहीं करनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए साल पर सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी।
उन्होंने कहा सरकार की विदाई तय है।
नए साल में नई सरकार बनाएंगे।
इनका यह अलविदा वाला साल है और इनका जाना तय है।
बीजेपी की प्रतिक्रिया जान लीजिए वहीं लालू यादव के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा नीतीश जी लालू जी की नस-नस जानते हैं।
कैसे उन्होंने बिहार को लूटा है?
लालू डरे हुए हैं कि एनडीए ने उनको लोकसभा चुनाव में हराया था, ये फिर से हरा देंगे।
लालू यादव के करीबी और आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने 24 दिसंबर को खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया था।
उन्होंने कहा राजनीति में कोई परमानेंट दोस्त और दुश्मन नहीं होता है।
अगर नीतीश कुमार सांपद्रायिक शक्तियों को छोड़कर आएंगे तो हम स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहा राजनीति में कुछ भी संभव है।
हालांकि उनके इस बयान के कुछ दिन बाद ही सीएम ने ऑफर को ठुकरा दिया था।
Article Advertisement
Crime
बिहार के CM को RJD में आने के लिए लालू का ऑफर, जानें क्या बोले नीतीश?
बिहार के CM को RJD में आने के लिए लालू का ऑफर, जानें क्या बोले नीतीश? Bihar Politics: लालू यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा वे साथ आएं और काम करें। वहीं इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा 2025 में एक बार फिर से नीतीश ही सीएम बनेंगे। कोई कहीं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
