अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

Lalu Yadav: लालू ने बताया सब्जी का दाम, फिर पूछा एक सवाल

Lalu Yadav: लालू ने बताया सब्जी का दाम, फिर पूछा एक सवाल लालू यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या आपके यहां भी प्याज- 60 रुपये किलो, आलू 50 रुपये किलो, टमाटर- 140 रुपये किलो है?   लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिहार में राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की त

Lalu Yadav: लालू ने बताया सब्जी का दाम, फिर पूछा एक सवाल

Article Advertisement

Lalu Yadav: लालू ने बताया सब्जी का दाम, फिर पूछा एक सवाल लालू यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या आपके यहां भी प्याज- 60 रुपये किलो, आलू 50 रुपये किलो, टमाटर- 140 रुपये किलो है?   लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिहार में राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. जहां एक तरफ एनडीए लगातार विपक्षी पार्टी पर हमलावर हो रही है तो वहीं विपक्ष राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था, गिरते पुल, पेपर लीक और बढ़ती महंगाई को लेकर घेरती नजर आ रही है. आरजेडी नेता लगातार प्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर डबल इंजन की सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर नीतीश सरकार पर जुबानी हमला बोला है. लालू यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या आपके यहां भी प्याज- 60 रुपये किलो, आलू 50 रुपये किलो, टमाटर- 140 रुपये किलो है?

Article Advertisement

आखिर में लालू ने सवाल किया कि क्या आपके प्रदेश में कोई सब्जी 50 रुपये किलो से कम है?   लालू ने बताया सब्जी का दाम वहीं, तेजस्वी यादव ने वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक लिस्ट जारी की थी. जिसमें प्रदेश में गोली मारने की घटना का जिक्र किया गया था. इसे लेकर 20 जुलाई को बिहार में प्रदर्शन का भी ऐलान किया गया है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 1990-2005 के लालू यादव के शासनकाल को नीतीश सरकार के शासनकाल से बेहतर बताया है. जिसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक डेटा जारी करते हुए यह दावा किया है कि नीतीश सरकार में प्रदेश में अपराध कम हुए हैं. सम्राट चौधरी का लालू यादव पर हमला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लालू यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य में एक ही नेता ने अपराधियों का नेतृत्व किया है. लोकतंत्र और भ्रष्टाचार की हत्या करने वाला सिर्फ एक ही नेता है और वो हैं लालू प्रसाद यादव. आगे उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो रहा है, लेकिन क्या उन्हें अपराध पर बोलने का नैतिक अधिकार है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read