अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

सरकार पर हमले के चक्कर में लालू यादव का सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, लिखा- 'बिहार=बलात्कार'

सरकार पर हमले के चक्कर में लालू यादव का सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, लिखा- 'बिहार=बलात्कार' बिहार की नीतीश सरकार को घेरने के चक्कर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विवादित पोस्ट किया है. लालू ने अपने पोस्ट में बिहार को बलात्कार का प्रतीक बताया है   पटनाः बिहार में

सरकार पर हमले के चक्कर में लालू यादव का सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, लिखा- 'बिहार=बलात्कार'

Article Advertisement

सरकार पर हमले के चक्कर में लालू यादव का सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, लिखा- 'बिहार=बलात्कार' बिहार की नीतीश सरकार को घेरने के चक्कर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विवादित पोस्ट किया है. लालू ने अपने पोस्ट में बिहार को बलात्कार का प्रतीक बताया है   पटनाः बिहार में सियासत की लड़ाई अब पूरी तरह निचले स्तर पर आ गयी है. अभी कुछ ही दिनों पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक-दूसरे की जाति को लेकर नितांत व्यक्तिगत हमले किए और एक-दूसरे की छीछालेदर की तो अब एक बार फिर लालू यादव ने बिहार को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर विवादित पोस्ट किया है. 'बिहार= बलात्कार': नीतीश सरकार पर हमले के चक्कर में लालू यादव ने बिहार को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया है. X पर किए गये पोस्ट में लालू यादव ने बिहार= बलात्कार लिखा है. लालू यादव ने अपने पोस्ट में कुल 32 बार बिहार=बलात्कार लिखा है. तेजस्वी यादव का पोस्ट भी किया शेयरः लालू यादव ने 32 बार लिखे बिहार= बलात्कार वाले अपने पोस्ट के साथ अपने पुत्र और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें राज्य में हुई दुष्कर्म की घटनाओं की फेहरिस्त दी गयी है. तेजस्वी ने इस पोस्ट में सुशासन के दुशासन से निजात की आस लगाती है।

Article Advertisement

आज द्रौपदी चिल्लाती है। इस शब्दों के साथ राज्य में हुई दुष्कर्म की 20 घटनाओं का जिक्र किया गया है. इसमें सासाराम में युवती के साथ दुष्कर्म से लेकर हाजीपुर में महिला एसआई के यौन शोषण का जिक्र है. सरकार पर लगातार हमलावर है लालू एंड फैमिलीः 2025 में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी जंग लगातार तेज होती जा रही है. लालू एंड फैमिली लगातार सरकार को घेर रही है और सरकार पर अपराधियों-बलात्कारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाती रही है. तेजस्वी यादव हों या लालू प्रसाद सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. बयानों के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी लालू परिवार सरकार पर लगातार हमले करता रहा है. इसी कड़ी में लालू यादव ने ये ताजा पोस्ट किया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read