चिप की कमी के बावजूद हुंदै, होंडा को भरोसा, त्योहारी सीजन में अच्छी रहेगी कारों की बिक्री नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) प्रमुख वाहन कंपनियों हुंदै तथा होंडा कार्स को उम्मीद है कि बाजार स्थिति में सुधार के बाद त्योहारी सीजन में कारों की मांग मजबूत रहेगी।
Business
चिप की कमी के बावजूद हुंदै, होंडा को भरोसा, त्योहारी सीजन में अच्छी रहेगी कारों की बिक्री
चिप की कमी के बावजूद हुंदै, होंडा को भरोसा, त्योहारी सीजन में अच्छी रहेगी कारों की बिक्री नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) प्रमुख वाहन कंपनियों हुंदै तथा होंडा कार्स को उम्मीद है कि बाजार स्थिति में सुधार के बाद त्योहारी सीजन में कारों की मांग मजबूत रहेगी। इन कंपनियों ने कहा कि ज्यादातर राज्यों में कोवि

Article Advertisement
Article Advertisement
इन कंपनियों ने कहा कि ज्यादातर राज्यों में कोविड-19 की वजह से लागू अंकुश अब हट गए हैं।
ऐसे में कार कंपनियों के लिए त्योहारी सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है।
इन कंपनियों का कहना है कि महामारी की वजह से अब ज्यादा से ज्यादा ग्राहक अपना निजी वाहन खरीदना चाहते हैं।
ऐसे में व्यस्त त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री जोरदार रहने की उम्मीद है।
वाहन कंपनियों का मानना है कि आगे चलकर क्षेत्र के समक्ष सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से आपूर्ति की चुनौती आ सकती है।
इसके अलावा महामारी की तीसरी लहर भी वाहन क्षेत्र को पटरी से उतार सकती है।
हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सेवा) तरुण गर्ग ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मांग की स्थिति अच्छी है।
व्यक्तिगत वाहन खरीदने की इच्छा की वजह से देशभर में विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में मांग अच्छी है।
त्योहारी सीजन को लेकर माहौल अच्छा नजर आ रहा है।’’ इसी तरह की राय जताते हुए होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (विपणन एवं बिक्री) राजेश गोयल ने कहा कि कोविड-19 अंकुश हटने के बाद से बाजार धारणा सुधरी है।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ माह के दौरान उद्योग की बिक्री के आंकड़े में सुधार शुरुआती अनुमानों से बेहतर रहा है,जो एक अच्छी चीज है।
यही रुख त्योहारों के दौरान भी जारी रहने की उम्मीद है।
त्योहारी सीजन की शुरुआत दक्षिण भारत में ओणम से हुई है।
अब उत्साह का यह माहौल देश के अन्य बाजारों में देखने को मिल रहा है।’’ गोयल ने कहा कि उद्योग की ओर से कुछ नए मॉडल उतारने की तैयारी है।
इससे बेहतर बिक्री का आंकड़ा हासिल करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी की नई पेशकश कॉम्पैक्ट सेडान अमेज के नए संस्करण को विभिन्न बाजारों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
चिप की कमी के बारे में गर्ग ने कहा कि इससे उद्योग में अन्य कंपनियों के साथ हुंदै भी प्रभावित हुई है।
कंपनी मौजूदा परिस्थितियों में अपने उत्पादन को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा हैं।
ऐसे में हमें भी इसी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।’’ गोयल ने भी आपूर्ति श्रृंखला की अड़चन को स्वीकार करते हुए कहा कि यह उद्योग के समक्ष बड़ा संकट है।
उद्योग को मजबूत मांग के बीच आपूर्ति को पूरा करने की चुनौती से जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हम भी चिप की कमी से जूझ रहे हैं लेकिन हम इसके प्रभाव को कम से कम रखने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
