दिल्ली में वकीलों की हड़ताल जारी, पुलिसकर्मी भी कोर्ट से रहे दूर तीस हजारी अदालत में वकील-पुलिस की झड़प का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है।
सोमवार को भी वकीलों की हड़ताल जारी रही, वहीं सभी बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने बुधवार को भी हड़ताल रखने का एलान किया।
Crime
दिल्ली में वकीलों की हड़ताल जारी, पुलिसकर्मी भी कोर्ट से रहे दूर
दिल्ली में वकीलों की हड़ताल जारी, पुलिसकर्मी भी कोर्ट से रहे दूर तीस हजारी अदालत में वकील-पुलिस की झड़प का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को भी वकीलों की हड़ताल जारी रही, वहीं सभी बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने बुधवार को भी हड़ताल रखने का एलान किया। समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह शर्मा और

Article Advertisement
Article Advertisement
समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह शर्मा और महासचिव धीर सिंह कसाना ने बताया कि वकीलों का भरोसा तोड़ा गया।
उन्हें 10 दिन के भीतर अधिवक्ता विजय वर्मा व अन्य पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया था।
लेकिन उपराज्यपाल के समक्ष हुई बैठक में पुलिस के आला अधिकारियों ने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी से साफ इंकार कर दिया।
ऐसे में वकीलों के पास विरोध के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
इनका यह भी कहना था कि बहरहाल वह शांतिपूर्वक हड़ताल पर हैं, लेकिन अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो समन्वय समिति अगले कदम पर विचार करेगी।
सोमवार को सभी छह जिला अदालतों में वकीलों ने कामकाज ठप रखा।
हालांकि कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
वकीलों के प्रतिनिधि अदालत में हाजिर हुए।
इस बीच अधिकांश मामलों में अगली तारीख दे दी गई।
वकीलों की हड़ताल की वजह से अदालतों में नियमित सुनवाई नहीं हो पा रही है।
जांच नहीं कर रहे जवान : वकीलों की हड़ताल जारी रहने के दौरान पुलिसवालों ने अदालतों से दूरी बनाए रखी।
सोमवार को भी वकीलों ने प्रवेश द्वार पर बैठकर फरियादियों की जांच की।
इसके बाद ही उन्हें अदालत के अंदर जाने दिया।
वहीं,पुलिसकर्मी अदालत से कुछ मीटर की दूरी पर तैनात रहे।
पुलिस के एक अधिकारी का कहना था कि अभी हड़ताल जारी है।
ऐसे में वकीलों के भड़कने की संभावना है, लिहाजा मामला शांत होने तक किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अदालतों से दूरी बनाए रखना ही सही होगा।
उधर, आला अफसरों ने इस पूरे मामले में किसी भी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी किए जाने से साफ इंकार कर दिया है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
