Lenovo Tab M8 और Lenovo Tab M7 टैबलेट को लॉन्च कर दिया गया है।
आइए अब आपको लेनोवो टैब एम8 और लेनोवो टैब एम7 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
Lenovo Tab M8 और Lenovo Tab M7 टैबलेट को लॉन्च कर दिया गया है।
लेनोवो टैब एम8 और लेनोवो टैब एम7 अक्टूबर माह से उपलब्ध होंगे और इनकी शुरुआती कीमत 99 यूरो (लगभग 7,800 रुपये) है।
Technology
Lenovo ने लॉन्च किए दो बजट टैबलेट, जानें स्पेसिफिकेशन
Lenovo Tab M8 और Lenovo Tab M7 टैबलेट को लॉन्च कर दिया गया है। आइए अब आपको लेनोवो टैब एम8 और लेनोवो टैब एम7 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं। Lenovo Tab M8 और Lenovo Tab M7 टैबलेट को लॉन्च कर दिया गया है। लेनोवो टैब एम8 और लेनोवो टैब एम7 अक्टूबर माह से उपलब्ध होंगे और इनकी शुरुआती कीमत

Article Advertisement
Article Advertisement
7 इंच और 8 इंच वाले ये टैबलेट Android Pie पर चलते हैं और इनमें 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Lenovo Tab M8 में 5,000 एमएएच की बैटरी, हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी तक रैम और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
आइए अब आपको लेनोवो टैब एम8 और Lenovo Tab M7 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
Lenovo Tab M8, Lenovo Tab M7 price, उपलब्धता लेनोवो टैब एम8 के दो वेरिएंट हैं, एचडी वेरिएंट की कीमत 139 यूरो (लगभग 11,000 रुपये) है और फुल-एचडी वेरिएंट की कीमत 159 यूरो (लगभग 12,600 रुपये) है।
टैबलेट के दो कलर वेरिएंट हैं, आयरन ग्रे और प्लेटिनम ग्रे और इनकी बिक्री इस साल अक्टूबर से शुरू होगी।
दूसरी ओर, लेनोवो टैब एम7 की कीमत 99 यूरो (लगभग 7,800 रुपये) है।
टैबलेट के दो कलर वेरिएंट हैं, आयरन ग्रे, प्लेटिनम ग्रे और ऑनिक्स ब्लैक, टैबलेट की बिक्री अक्टूबर से शुरू होगी।
Lenovo Tab M8 specification लेनोवो टैब एम8 टैबलेट एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें 8 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) और फुल-एचडी (1200x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है।
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो ए22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम है।
फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- एक 16 जीबी और दूसरा 32 जीबी स्टोरेज के साथ।
माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है या नहीं, इस बात का जिक्र नहीं किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट में ऑटोफोकस के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।
टैबलेट में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह 12 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 18 घंटे तक वेब ब्राउजिंग प्रदान करती है।
कनेक्टिविटी के लिए 4 जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और जीपीएस शामिल है।
फोन की लंबाई-चौड़ाई 199.1x121.8x8.15 मिलीमीटर और वजन 305 ग्राम है।
Lenovo Tab M8 के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह TUV Rheinland आई प्रोटेक्शन, किड्स मोड 3.0 और बिल्ट-इन फेशियल रिकग्निशन फीचर्स के साथ आता है।
Lenovo Tab M7 specifications लेनोवो टैब एम7 टैबलेट का 1 जीबी रैम वेरिएंट एंड्रॉयड पाई (गो एडिशन) और 2 जीबी रैम वेरिएंट एंड्रॉयड पाई पर चलता है।
इसमें 7 इंच एचडी (600x1024 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है।
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी8321 या एमटी8765बी प्रोसेसर है लेकिन निर्भर करता है कि यह वाई-फाई है या फिर एलटीई वेरिएंट है।
फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी स्टोरेज है।
माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट में ऑटोफोकस के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।
टैबलेट में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 10 घंटे तक वेब ब्राउजिंग प्रदान करती है।
कनेक्टिविटी के लिए 4 जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और जीपीएस शामिल है।
फोन की लंबाई-चौड़ाई 176.33x102.85x8.25 मिलीमीटर और वजन 236 ग्राम है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Microsoft Outlook का वैश्विक सर्वर ठप, भारत में भी लाखों यूजर्स परेशान; Teams और Microsoft 365 पर पड़ा असर

Technology
AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें

Technology
NPCI ने AI और Blockchain के लिए बनाई नई टेक्नोलॉजी कंपनी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
