अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

India

जहरीली शराब ने फिर ली जान! LJPR के प्रखंड अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता की संदिग्ध मौत

जहरीली शराब ने फिर ली जान! LJPR के प्रखंड अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता की संदिग्ध मौत मधुबनी में एलजेपीआर के दो नेताओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है. मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड में लोजपा (रामविलास) के दो स्थानीय नेताओं की संदिग्ध म

जहरीली शराब ने फिर ली जान! LJPR के प्रखंड अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता की संदिग्ध मौत

Article Advertisement

जहरीली शराब ने फिर ली जान! LJPR के प्रखंड अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता की संदिग्ध मौत मधुबनी में एलजेपीआर के दो नेताओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है. मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड में लोजपा (रामविलास) के दो स्थानीय नेताओं की संदिग्ध मौत हो गई है. जिनकी पहचान पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ललितेश्वर पासवान और आईटी सेल के जिला प्रवक्ता डॉ. अमरजीत कुमार यादव के रूप में हुई है. मौत लेकर आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहरीली शराब पी थी, जिससे उनकी जान चली गई. अस्पताल ले जानें के दौरान हुई मौत: मृतक की पत्नी ने बताया कि बीते मंगलवार की रात शराब पीकर उनके पति घर आए थे, जिसके बाद उन्होंने कुछ खाना भी नहीं खाया. कुछ देर बाद तबीयत खराब होने के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां से डॉक्टर ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. बता दें कि मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं. "मंगलवार की रात मेरे पति शराब पीकर घर आए थे. जिसके बाद उन्होंने खाना भी नहीं खाया और सो गए. थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो अस्पताल ले जाया गया. जहां से डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया. डीएमसीएच ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई."- मृतक की पत्नी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा: वहीं पुलिस प्रशासन ने अब तक जहरीली शराब की पुष्टि नहीं की है. मामले को लेकर डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि डॉ. अमरजीत यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. हालांकि ललितेश्वर पासवान का बिना पोस्टमार्टम कराये ही उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है. "पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. वहीं एक मृतक ललितेश्वर पासवान का बिना पोस्टमार्टम के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है."- निशिकांत भारती, डीएसपी बिहार में जारी है जहरीली शराब का खेल: वहीं गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या इसके पीछे कोई कारण है. अब देखना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस क्या खुलासा करती है. बता दें कि शराब पीने से मौत का सिलसिल बिहार के कई जिलों में जारी है. इससे पहले सिवान में जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया था. जिसमें स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन लोगों की शराब पीने से जान गई थी. जबकि 2 मृतकों की पुष्टि हुई थी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read