भाजपा की नेता सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन पणजी/चंडीगढ़, 23 अगस्त (भाषा) हरियाणा के हिसार जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
फोगाट 42 वर्ष की थीं।
वह अपने कुछ कर्मचारियों के साथ गोवा के दौरे पर थीं।
कभी ‘टिकटॉक’ एप पर वीडियो बनाने के लिए मशहूर फोगाट रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आईं थीं।
बेचैनी होने की शिकायत के बाद सोमवार की रात उन्हें उत्तरी गोवा जिले के अंजुना स्थित सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया था।
गोवा के पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अंजुना के ‘कर्लीज़’ रेस्तरां में फोगाट ने बेचैनी होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि मामले में किसी तरह की साजिश का कोई संदेह नहीं है।
सिंह ने कहा, ‘‘ उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की उचित वजह पता चल पाएगी।
पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जीवबा दलवी ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी।
उन्होंने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया पता चला है कि मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना है, लेकिन अन्य चिकित्सकीय जांच जारी है।’’ शव को पोस्टमार्टम के लिए बंबोलिम के सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया है।
सिंह ने बताया कि जीएमसीएच के फॉरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे।
भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख ओ.पी. धनखड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उनका निधन हो गया है।
मुझे बताया गया है कि वह गोवा में थीं।’’ भाजपा के हिसार जिले के अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने कहा, ‘‘ सोनाली जी गोवा में थीं।
मैंने उनके सहायक से बात की है और उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है।’’ ‘टिकटॉक’ एप पर वीडियो बनाने के लिए मशहूर फोगाट ने 2019 में कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं।
बिश्नोई तब कांग्रेस में थे।
हाल ही में वह भाजपा में शामिल हो गए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
बिश्नोई ने कुछ दिन पहले ही फोगाट से हिसार में मुलाकात की थी।
फोगाट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और उन्होंने बिश्नोई के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की थीं।
फोगाट ने कुछ दिन पहले हिसार में जन्माष्टमी के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।
उनके पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था।
Article Advertisement
Education
भाजपा की नेता सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन
भाजपा की नेता सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन पणजी/चंडीगढ़, 23 अगस्त (भाषा) हरियाणा के हिसार जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फोगाट 42 वर्ष की थीं। वह अपने कुछ कर्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
