अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

बेगूसराय:- सठमाजिक सौहार्द बरकरार रखते हुए करें सरकार के प्रति गुस्से का इजहार करें: डॉ कन्हैया

बछवाड़ा, बेगूसराय:- आज दौर में पढ़ें लिखे उच्च शिक्षा प्राप्त युवक बेरोजगार बैठे हैं। गार्जियन फार्म भरवाते भरवाते तबाह हैं। परिक्षा तो ली जाती है रिजल्ट गायब कर दिए जाते हैं। इसका गुस्सा हम सभी लोगों को है। मगर इसका इजहार हमें लोकतांत्रिक तरीके से करना चाहिए। उक्त बातें जेएनयू के पुर्व छात्र नेता ड

बेगूसराय:- सठमाजिक सौहार्द बरकरार रखते हुए करें सरकार के प्रति गुस्से का इजहार करें: डॉ कन्हैया

Article Advertisement

बछवाड़ा, बेगूसराय:- आज दौर में पढ़ें लिखे उच्च शिक्षा प्राप्त युवक बेरोजगार बैठे हैं। गार्जियन फार्म भरवाते भरवाते तबाह हैं। परिक्षा तो ली जाती है रिजल्ट गायब कर दिए जाते हैं। इसका गुस्सा हम सभी लोगों को है। मगर इसका इजहार हमें लोकतांत्रिक तरीके से करना चाहिए।

Article Advertisement

उक्त बातें जेएनयू के पुर्व छात्र नेता डॉ कन्हैया कुमार ने कही। उक्त नेता नेता बछ्वाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अवधेश राय के पक्ष में रानी गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार एवं सत्ताधारी पार्टियों के गलती को लेकर हमें आपसी समाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आवश्यकता नहीं है। अभी हाल के दिनों में देखा गया कि एक भाजपा प्रचार गाड़ी पर पथराव किया गया। कहीं किसी प्रत्याशी के गाड़ी का शीशा तोड़ा जाता है। तो हमें ऐसे कृत्यों से बचने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अपने समर्थकों व आम मतदाताओं से समाजिक सौहार्द बरकरार रखते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी श्री राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव कुमार रूपेश नें आम मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार सृजन के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नें हाथ खड़े कर दिए जबकि महागठबंधन के नेता तेजश्वी यादव नें दस लाख लोगों को रोजगार के अवसर को दर्शाते हुए सरकार बनते हीं जमीन पर उतारने को वचनबद्ध है। साथ हीं उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार अवधेश राय को जीताकर तेजश्वी यादव के हाथ को मजबूत करने की अपील की। मौके पर राजद नेता उमेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, जिला महासचिव अरूण यादव, सीपीआई अंचल मंत्री भुषण सिंह, सहायक अंचल मंत्री प्यारे दास, रामनरेश चौधरी, मुखिया महेश्वर चौधरी आदि सहित हजारों आम मतदाता उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read